Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:43 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज मारपीट प्रकरण में दो कर्मियों के खिलाफ मुकदमा

शाहजहांपुर, 21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस वार्ड में प्रशिक्षु नर्सों के साथ मारपीट के चर्चित प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। नर्सों की शिकायत पर मरीज पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब मरीज पक्ष की तहरीर पर भी दो महिला अस्पताल कर्मियों के विरुद्ध मारपीट और उपचार में कथित लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को बताया कि मदनापुर थाना क्षेत्र के महियावर गांव निवासी विजय प्रताप सिंह 17 जुलाई को अपनी पुत्री लता सिंह की डायलिसिस कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। उनकी शिकायत के अनुसार पहले बेड नंबर-1 आवंटित किया गया, लेकिन बाद में बेड नंबर-4 पर डायलिसिस शुरू की गई। आरोप है कि डायलिसिस के दौरान मरीज की तबीयत बिगड़ने पर विरोध करने पर दोनों महिला कर्मियों ने डायलिसिस की सुई निकाल दी और मरीज के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई।
उन्होंने बताया कि इसी घटना के बाद डायलिसिस वार्ड में विवाद बढ़ गया था। प्रशिक्षु नर्सों ने आरोप लगाया था कि मरीज के परिजनों और उनके साथ आए लोगों ने वार्ड में घुसकर नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की, बाल खींचे तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस मामले में चौक कोतवाली पुलिस ने मरीज के पिता-पुत्र सहित 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
श्री दीक्षित ने बताया कि विजय प्रताप सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस वार्ड की दो महिला कर्मियों, अनुष्का और अल्का, के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में मारपीट तथा उपचार में कथित लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष ढंग से की जा रही है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

2027 में राजग गठबंधन प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगा : रालोद

18 Aug 2026 | 8:36 PM

बस्ती, 18 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने मंगलवार को कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में राजग गठबंधन सबसे अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगा।.

see more..

कांग्रेस की बैठक में हंगामा-मारपीट, पांच नामजद समेत 15 अज्ञात पर मुकदमा

18 Aug 2026 | 8:22 PM

मथुरा, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नौहझील स्थित रामा मैरिज गार्डन में आयोजित बैठक के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।.

see more..

गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन पर पीके इंफ्रास्ट्रक्चर पांच वर्ष के लिए डिबार

18 Aug 2026 | 8:19 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन और भ्रामक सूचना देने के आरोप में मेसर्स पीके इंफ्रास्ट्रक्चर को आगामी पांच वर्षों के लिए सभी निविदाओं से डिबार कर दिया है। साथ ही प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि अब उसके सभी निर्माण कार्यों की तृतीय पक्ष गुणवत्ता जांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू) से कराई जाएगी।.

see more..

50वां इंडिया कारपेट एक्सपो अक्टूबर में भदोही में, 56 देशों से आएंगे खरीदार

18 Aug 2026 | 7:50 PM

भदोही, 18 अगस्त (वार्ता) कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो-2026 का गोल्डन जुबली संस्करण चार से सात अक्टूबर तक कारपेट एक्सपो मार्ट, कारपेट सिटी भदोही में आयोजित किया जाएगा।.

see more..

किसान परिवारों का सहारा बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

18 Aug 2026 | 7:49 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जरूरत के समय किसान परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही है। .

see more..