Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:36 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर, 21 जुलाई (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (22 जुलाई) को भाजपा के बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे। योगी योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पूर्वाह्न 10 बजे से आयोजित गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस सम्मेलन में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 892 बूथ अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विकास कार्यों के प्रति समपर्ण भाव के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी समयानुकूल मार्गदर्शन देते रहते हैं। पार्टी के हर कार्यक्रम में वह बूथ को शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और चुनावों में सफलता का सबसे बड़ा प्लेटफार्म मानते हैं। गोरखपुर में 17 मई को भाजपा जिला इकाई के और 27 जून को महानगर इकाई के प्रशिक्षण वर्ग में भी उन्होंने बूथ संगठन के महत्व को समझाया था अब जबकि सीधे बूथ अध्यक्षों का ही सम्मेलन आयोजित हो रहा है योगी हर बूथ जीतने के लिए जरूरी टिप्स देंगे।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का कहना है कि पार्टी, अलग अलग स्थानों पर एक साथ सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बूथ अध्यक्षों को विधानसभा चुनाव 2027 में सफलता का परचम फहराने का मंत्र देने के लिए योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में उपस्थित रहेंगे।
गोरखपुर जिले के भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के अनुसार प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन में गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के कुल 892 बूथ अध्यक्षों को मुख्यमंत्री का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उदय प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..