Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:33 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धन उगाही से सावधान रहें : प्रशासन

मऊ, 21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रथम एवं द्वितीय किस्त जारी कराने के नाम पर लाभार्थियों से अवैध धनराशि मांगने की शिकायतें सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ पूरी तरह निःशुल्क है और किसी भी स्तर पर कोई शुल्क देय नहीं है। साथ ही शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
परियोजना अधिकारी, डूडा अरविंद पांडेय ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभार्थियों को किसी भी व्यक्ति, बिचौलिये अथवा अधिकारी-कर्मचारी को किस्त जारी कराने या जियो-टैगिंग के नाम पर कोई धनराशि देने की आवश्यकता नहीं है। योजना के तहत स्वीकृत सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है।
उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन या बहकावे में न आएं और किसी को भी धनराशि का भुगतान न करें। यदि कोई व्यक्ति डूडा, नगर निकाय, तहसील अथवा किसी अन्य विभाग का अधिकारी या कर्मचारी बनकर किस्त जारी कराने अथवा जियो-टैगिंग के नाम पर धन की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित उपजिलाधिकारी, परियोजना अधिकारी, डूडा कार्यालय अथवा संबंधित अधिकारियों को दें।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि शिकायत मोबाइल नंबर 9151999412 पर भी दर्ज कराई जा सकती है। प्राप्त शिकायतों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से सतर्क और जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना बिना विलंब प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

50वां इंडिया कारपेट एक्सपो अक्टूबर में भदोही में, 56 देशों से आएंगे खरीदार

18 Aug 2026 | 7:50 PM

भदोही, 18 अगस्त (वार्ता) कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो-2026 का गोल्डन जुबली संस्करण चार से सात अक्टूबर तक कारपेट एक्सपो मार्ट, कारपेट सिटी भदोही में आयोजित किया जाएगा।.

see more..

किसान परिवारों का सहारा बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

18 Aug 2026 | 7:49 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जरूरत के समय किसान परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही है। .

see more..

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति का प्रतीक : पंकज चौधरी

18 Aug 2026 | 7:45 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम को सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति से सुसज्जित बताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

अमेठी में ससुराल में फंदे पर मिला विवाहिता का शव

18 Aug 2026 | 7:43 PM

अमेठी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

सोनभद्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:57 PM

सोनभद्र, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। .

see more..