Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:18 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बागपत में मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से रेल यातायात रहा घंटों बाधित

बागपत, 21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बागपत के दिल्ली शामली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अहेड़ा गांव के पास मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इससे दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मालगाड़ी दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही थी। कपलिंग टूटने के बाद कई यात्री ट्रेनों को घंटों तक अलग अलग रेलवे स्टेशनों पर रोकना पड़ा, जिसकी वजह से शामली सहारनपुर से दिल्ली और दिल्ली से सहारनपुर तक जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी सतेंद्र पंवार, डॉ जे एस शर्मा आदि ने बताया कि ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने के बाद अन्य पैसेंजर ट्रेनें भी देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद मालगाड़ी की टूटी हुई कपलिंग को ठीक किया गया और दोनों हिस्सों को फिर से जोड़ा गया। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई और इसके बाद ही रेलवे ट्रैक पर दोनों ओर की ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो सका।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..