Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:06 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


औरैया में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, जांच शुरू

औरैया, 21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला बैस गांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगला बैस निवासी सुरजीत शाक्य का विवाह पांच मई को मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के नगला श्याम (नैगवां) निवासी शाव्या (20) के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद सुरजीत निजी नौकरी के सिलसिले में दिल्ली चला गया था। परिवार में उसकी मां नारायनी देवी और छोटा भाई शिवम गांव में रहते हैं, जबकि बड़ा भाई राहुल पानीपत में नौकरी करता है। घटना के समय मृतका की सास अपनी पुत्री की ससुराल इटावा जिले के भरथना क्षेत्र गई हुई थीं।
पुलिस के अनुसार, शिवम मंगलवार सुबह धान की रोपाई के लिए खेत गया था। लौटने पर उसने भोजन के लिए भाभी को आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो शाव्या का शव कमरे में लोहे के कुंडे से दुपट्टे के फंदे पर लटका हुआ था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शाव्या को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार राकेश कुमार गौतम की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतका के पिता गिरीशचंद्र और अन्य परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे भी गांव पहुंच गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच कर रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

सुलतानपुर में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

07 Aug 2026 | 11:06 PM

सुलतानपुर, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बाईपास के पास शुक्रवार सुबह खड़े ट्रक में चालक चढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बाल-बाल बच गया।.

see more..

आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर

07 Aug 2026 | 11:03 PM

अमेठी, 07 अगस्त (वार्ता) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 67,759 लाभार्थियों का सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार कराया जा चुका है, जिसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।.

see more..

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले सियासत गर्माई, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साधा निशाना

07 Aug 2026 | 11:00 PM

प्रयागराज, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को प्रस्तावित राहुल गांधी के छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को मम्फोर्डगंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा अलर्ट

07 Aug 2026 | 10:58 PM

मथुरा 7 अगस्त (वार्ता) आगामी 9 अगस्त को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र और आसपास की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारी पुलिस बल ने सघन फ्लैग मार्च निकाला। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया गया है।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नौ अगस्त की ‘कार सेवा’ स्थगित, अब होगा यज्ञ-हवन और वैदिक अनुष्ठान

07 Aug 2026 | 10:24 PM

मथुरा, 07 अगस्त (वार्ता) श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए नौ अगस्त को प्रस्तावित ‘कार सेवा’ को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को ललितकुंज, गोशाला नगर में आयोजित चिंतन बैठक में संत-महापुरुषों और धर्माचार्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। अब नौ अगस्त को कार सेवा के स्थान पर यज्ञ, हवन-पूजन और वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। .

see more..