Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:24 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


रामनगर और देहरादून के बीच पांच अगस्त से नई ट्रेन

मुरादाबाद, 21 जुलाई (वार्ता) मुरादाबाद रेल मंडल में रामनगर और देहरादून के बीच पांच अगस्त से नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जायेगा। इसके अलावा काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस के संचालन दिवस में भी संशोधन किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मण्डल मुरादाबाद प्रशासन द्वारा रामनगर से देहरादून के मध्य एक नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बताया कि पूर्व से संचालित काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस के संचालन दिवसों में भी संशोधन किया गया है। बताया कि गाड़ी संख्या 15310/15309 रामनगर–देहरादून–रामनगर एक्सप्रेस का नियमित संचालन पांच अगस्त से शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन, बुधवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित (ए सी), स्लीपर एवं सामान्य (जनरल) कोच उपलब्ध रहेंगे।
समय सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15310 रामनगर से सुबह 05:50 बजे प्रस्थान करेगी और काशीपुर (06:17/06:22), रोशनपुर (06:38/06:40), पीपलसाना (06:50/06:52), मुरादाबाद (08:16/08:21), नजीबाबाद (09:39/09:41) तथा हरिद्वार (11:05/11:10) होते हुए दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुँचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 15309 देहरादून से दोपहर 15:55 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार (17:27/17:32), नजीबाबाद (18:26/18:28), मुरादाबाद (20:25/20:30), पीपलसाना (21:46/21:48), रोशनपुर (22:03/22:05) एवं काशीपुर (22:45/22:50) होते हुए रात 23:30 बजे रामनगर पहुँचेगी।
इसके अलावा, गाड़ी संख्या 12092/12091 काठगोदाम–देहरादून–काठगोदाम एक्सप्रेस के संचालन दिनों में आगामी माह 03 अगस्त से बदलाव किया जा रहा है। वर्तमान में यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलती है। संशोधन के बाद अब यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को संचालित की जाएगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

सुलतानपुर में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

07 Aug 2026 | 11:06 PM

सुलतानपुर, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बाईपास के पास शुक्रवार सुबह खड़े ट्रक में चालक चढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बाल-बाल बच गया।.

see more..

आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर

07 Aug 2026 | 11:03 PM

अमेठी, 07 अगस्त (वार्ता) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 67,759 लाभार्थियों का सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार कराया जा चुका है, जिसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।.

see more..

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले सियासत गर्माई, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साधा निशाना

07 Aug 2026 | 11:00 PM

प्रयागराज, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को प्रस्तावित राहुल गांधी के छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को मम्फोर्डगंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा अलर्ट

07 Aug 2026 | 10:58 PM

मथुरा 7 अगस्त (वार्ता) आगामी 9 अगस्त को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र और आसपास की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारी पुलिस बल ने सघन फ्लैग मार्च निकाला। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया गया है।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नौ अगस्त की ‘कार सेवा’ स्थगित, अब होगा यज्ञ-हवन और वैदिक अनुष्ठान

07 Aug 2026 | 10:24 PM

मथुरा, 07 अगस्त (वार्ता) श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए नौ अगस्त को प्रस्तावित ‘कार सेवा’ को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को ललितकुंज, गोशाला नगर में आयोजित चिंतन बैठक में संत-महापुरुषों और धर्माचार्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। अब नौ अगस्त को कार सेवा के स्थान पर यज्ञ, हवन-पूजन और वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। .

see more..