Saturday, Aug 8 2026 | Time 03:54 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


अवैध खनन व खनिज परिवहन पर मऊ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 29.26 लाख रुपये की वसूली

मऊ, 21 जुलाई (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी आनंद वर्धन के निर्देश पर संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जून माह तथा 1 से 15 जुलाई तक कुल 156 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 29.26 लाख रुपये की वसूली की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, बिना वैध प्रपत्र परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खान निरीक्षक पुनाराम अहाके के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान खनिजों का परिवहन कर रहे वाहनों के वैध प्रपत्र, ओवरलोडिंग तथा बिना नंबर वाले वाहनों की गहन जांच की गई। जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
प्रशासन के अनुसार, जून माह में कुल 133 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें बिना वैध प्रपत्र के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों से 13.45 लाख रुपये तथा ओवरलोड वाहनों से 5.64 लाख रुपये की वसूली की गई। इस प्रकार जून में कुल 19.09 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।
वहीं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच अभियान जारी रखते हुए 23 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अवधि में बिना वैध प्रपत्र वाले वाहनों से 8.65 लाख रुपये तथा ओवरलोड वाहनों से 1.52 लाख रुपये की वसूली की गई। जुलाई के पहले पंद्रह दिनों में कुल 10.17 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।
दोनों अवधियों को मिलाकर अब तक 156 वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें बिना वैध प्रपत्र संचालित वाहनों से कुल 22.10 लाख रुपये तथा ओवरलोड वाहनों से 7.16 लाख रुपये की वसूली हुई है। इस प्रकार कुल वसूली 29.26 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से प्रवर्तन अभियान चलाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन वाहन स्वामियों द्वारा चालान जमा नहीं किया जाता, उनके वाहनों को नियमानुसार ब्लैकलिस्ट किया जाए। इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध प्रपत्र के खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग तथा बिना नंबर के वाहनों के संचालन के विरुद्ध आगे भी लगातार सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों को प्रवर्तन कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध जुर्माना, ब्लैकलिस्टिंग तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि खनिज परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

सुलतानपुर में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

07 Aug 2026 | 11:06 PM

सुलतानपुर, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बाईपास के पास शुक्रवार सुबह खड़े ट्रक में चालक चढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बाल-बाल बच गया।.

see more..

आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर

07 Aug 2026 | 11:03 PM

अमेठी, 07 अगस्त (वार्ता) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 67,759 लाभार्थियों का सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार कराया जा चुका है, जिसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।.

see more..

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले सियासत गर्माई, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साधा निशाना

07 Aug 2026 | 11:00 PM

प्रयागराज, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को प्रस्तावित राहुल गांधी के छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को मम्फोर्डगंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा अलर्ट

07 Aug 2026 | 10:58 PM

मथुरा 7 अगस्त (वार्ता) आगामी 9 अगस्त को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र और आसपास की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारी पुलिस बल ने सघन फ्लैग मार्च निकाला। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया गया है।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नौ अगस्त की ‘कार सेवा’ स्थगित, अब होगा यज्ञ-हवन और वैदिक अनुष्ठान

07 Aug 2026 | 10:24 PM

मथुरा, 07 अगस्त (वार्ता) श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए नौ अगस्त को प्रस्तावित ‘कार सेवा’ को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को ललितकुंज, गोशाला नगर में आयोजित चिंतन बैठक में संत-महापुरुषों और धर्माचार्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। अब नौ अगस्त को कार सेवा के स्थान पर यज्ञ, हवन-पूजन और वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। .

see more..