Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:42 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


उत्तर प्रदेश में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ, 21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और मानसूनी गतिविधियां तेज होने से उमस से भी राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज के साथ वर्षा और बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है, जबकि कुछ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और विशेषकर आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों, पेड़ों तथा जलाशयों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है।
राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा। दिन में एक-दो दौर की बारिश अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत तथा न्यूनतम आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह से शाम तक 0.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षा का वितरण भी असमान रहा। चित्रकूट मंडल के चुरक में 33.2 मिमी, कानपुर नगर में 22.0 मिमी, झांसी में 19.2 मिमी, हमीरपुर में 11.0 मिमी, कानपुर (आईएएफ) में 9.0 मिमी, आगरा में 7.2 मिमी तथा प्रयागराज में 6.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं वाराणसी, सुल्तानपुर, बाराबंकी, मेरठ, बरेली और अन्य कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से मौसम के ताजा पूर्वानुमान तथा आकाशीय बिजली संबंधी चेतावनियों पर लगातार नजर रखने की अपील की है। विशेषकर निचले इलाकों, नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों और खेतों में कार्य कर रहे किसानों को मौसम की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।
प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..