Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:10 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


नोएडा से लापता हुईं राजकीय बालगृह की तीन नाबालिग छात्राएं अलीगढ़ से बरामद,

नोएडा 21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में मंगलवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि सेक्टर-62 स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) की तीन नाबालिग छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। सूचना मिलते ही सेक्टर-49 थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष पुलिस टीमें गठित कीं और कुछ ही समय में तीनों छात्राओं को जनपद अलीगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि, राजकीय बालगृह की तीनों बालिकाएं, जिनकी उम्र क्रमशः 10 वर्ष, 12 वर्ष और 13 वर्ष है, संस्था की बस से महिला हेल्पर के साथ सेक्टर-51 स्थित एक विद्यालय में पढ़ने गई थीं। लंच ब्रेक के दौरान तीनों छात्राओं ने वॉशरूम जाने की बात कही, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। महिला हेल्पर ने विद्यालय परिसर में उनकी तलाश की, लेकिन जब वे कहीं नहीं मिलीं तो इसकी सूचना विद्यालय की प्रधानाचार्य और राजकीय बालगृह की प्रभारी को दी गई।
पुलिस जिसके पश्चात विद्यालय प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही सेक्टर-49 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि तीनों छात्राएं एक ही कक्षा में पढ़ती हैं और वॉशरूम जाने के बहाने विद्यालय से बिना किसी को बताए बाहर निकल गई थीं।
इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए कई टीमें गठित कर आसपास के बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन शुरू की। साथ ही विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनसे महत्वपूर्ण सुराग मिले। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपद अलीगढ़ में तीनों छात्राओं का पता लगाया और उन्हें सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि तीनों बालिकाएं सुरक्षित हैं और उन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित अधिकारियों एवं बालगृह के सुपुर्द किया जाएगा। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नोएडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग से तीनों नाबालिग छात्राओं की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी, जिससे एक संभावित बड़ी घटना टल गई।
सं सैनी
वार्ता
More News

किसान परिवारों का सहारा बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

18 Aug 2026 | 7:49 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जरूरत के समय किसान परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही है। .

see more..

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति का प्रतीक : पंकज चौधरी

18 Aug 2026 | 7:45 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम को सर्वसमावेशी विकास और सम्मान की नीति से सुसज्जित बताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

अमेठी में ससुराल में फंदे पर मिला विवाहिता का शव

18 Aug 2026 | 7:43 PM

अमेठी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमेठी में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

सोनभद्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 6:57 PM

सोनभद्र, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..