Tuesday, Aug 18 2026 | Time 20:49 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


डीआईजी ने की कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा

भदोही, 21 जुलाई (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर की पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पूनम ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से परिक्षेत्र के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था तथा आगामी कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों एवं गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
डीआईजी पूनम ने 'यक्ष एप' के माध्यम से चलाए जा रहे सत्यापन अभियान की समीक्षा करते हुए हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों की सतत निगरानी, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, प्रभावी बीट पुलिसिंग तथा लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य और ई-समन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना स्तर पर प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्थिति में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया दी जाए।
डीआईजी ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

2027 में राजग गठबंधन प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगा : रालोद

18 Aug 2026 | 8:36 PM

बस्ती, 18 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने मंगलवार को कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में राजग गठबंधन सबसे अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगा।.

see more..

कांग्रेस की बैठक में हंगामा-मारपीट, पांच नामजद समेत 15 अज्ञात पर मुकदमा

18 Aug 2026 | 8:22 PM

मथुरा, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नौहझील स्थित रामा मैरिज गार्डन में आयोजित बैठक के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।.

see more..

गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन पर पीके इंफ्रास्ट्रक्चर पांच वर्ष के लिए डिबार

18 Aug 2026 | 8:19 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन और भ्रामक सूचना देने के आरोप में मेसर्स पीके इंफ्रास्ट्रक्चर को आगामी पांच वर्षों के लिए सभी निविदाओं से डिबार कर दिया है। साथ ही प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि अब उसके सभी निर्माण कार्यों की तृतीय पक्ष गुणवत्ता जांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू) से कराई जाएगी।.

see more..

50वां इंडिया कारपेट एक्सपो अक्टूबर में भदोही में, 56 देशों से आएंगे खरीदार

18 Aug 2026 | 7:50 PM

भदोही, 18 अगस्त (वार्ता) कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो-2026 का गोल्डन जुबली संस्करण चार से सात अक्टूबर तक कारपेट एक्सपो मार्ट, कारपेट सिटी भदोही में आयोजित किया जाएगा।.

see more..

किसान परिवारों का सहारा बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

18 Aug 2026 | 7:49 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जरूरत के समय किसान परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन रही है। .

see more..