Saturday, Aug 8 2026 | Time 02:51 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर 21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर की साइबर अपराध थाना पुलिस ने बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लैपटॉप, चार स्मार्टफोन और चार की-पैड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा विभिन्न राज्यों के लोगों से करीब 10 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का खुलासा हुआ है।
मंगलवार को कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, गत सोमवार को संकलित अभिसूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों अमिरुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन और मुशीर अंजुम पुत्र नुरुल हसन को नोएडा से गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि वे खुद को प्रतिष्ठित बीमा कंपनियों का एजेंट बताकर लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद बीमा पॉलिसी में अधिक मुनाफा, बोनस और मैच्योरिटी का झांसा देकर लोगों से अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि जमा कराते थे। ठगी के बाद आरोपी इस्तेमाल किए गए मोबाइल सिम कार्ड तोड़कर फेंक देते थे, ताकि पुलिस उनकी पहचान तक न पहुंच सके।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अब तक विभिन्न म्यूल बैंक खातों के माध्यम से करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की रकम हासिल की है। इन बैंक खातों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर सात शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें तमिलनाडु से दो, महाराष्ट्र से एक और ओडिशा से चार शिकायतें शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय अमिरुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन निवासी थाना शाहीन बाग, दिल्ली तथा 32 वर्षीय मुशीर अंजुम पुत्र नुरुल हसन निवासी शाहीन बाग, ओखला, दिल्ली के रूप में हुई है।
साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा एवं आईटी एक्ट की धारा 66D के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
बरामदगी में घटना में प्रयुक्त एक लैपटॉप, चार स्मार्टफोन और चार की-पैड मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों, म्यूल बैंक खातों के संचालकों और ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने देश के अन्य राज्यों में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
सं सैनी
वार्ता
More News

सुलतानपुर में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

07 Aug 2026 | 11:06 PM

सुलतानपुर, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बाईपास के पास शुक्रवार सुबह खड़े ट्रक में चालक चढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर बाल-बाल बच गया।.

see more..

आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर

07 Aug 2026 | 11:03 PM

अमेठी, 07 अगस्त (वार्ता) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 67,759 लाभार्थियों का सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार कराया जा चुका है, जिसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।.

see more..

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले सियासत गर्माई, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साधा निशाना

07 Aug 2026 | 11:00 PM

प्रयागराज, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को प्रस्तावित राहुल गांधी के छात्रों और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को मम्फोर्डगंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा अलर्ट

07 Aug 2026 | 10:58 PM

मथुरा 7 अगस्त (वार्ता) आगामी 9 अगस्त को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र और आसपास की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारी पुलिस बल ने सघन फ्लैग मार्च निकाला। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह कदम उठाया गया है।.

see more..

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नौ अगस्त की ‘कार सेवा’ स्थगित, अब होगा यज्ञ-हवन और वैदिक अनुष्ठान

07 Aug 2026 | 10:24 PM

मथुरा, 07 अगस्त (वार्ता) श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए नौ अगस्त को प्रस्तावित ‘कार सेवा’ को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को ललितकुंज, गोशाला नगर में आयोजित चिंतन बैठक में संत-महापुरुषों और धर्माचार्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। अब नौ अगस्त को कार सेवा के स्थान पर यज्ञ, हवन-पूजन और वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। .

see more..