Tuesday, Aug 18 2026 | Time 19:43 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


साहिबाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने से दिल्ली रेल मार्ग ठप, 53 ट्रेनें प्रभावित

मुरादाबाद, 21 जुलाई (वार्ता) दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड के साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दिल्ली रेल मार्ग पर यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हो गया। इस हादसे का असर उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल सहित विभिन्न रेलखंडों पर पड़ा, जिसके चलते कुल 53 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। रेलवे ने 16 ट्रेनों को निरस्त, 24 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, पांच ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट तथा आनंद विहार जाने वाली आठ ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर नियंत्रित किया है।
रेल प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना के बाद दिल्ली मंडल में रेल यातायात बाधित होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थिति को सामान्य करने के लिए रेलवे ने तत्काल वैकल्पिक परिचालन व्यवस्था लागू की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिए गए हैं। गाड़ी संख्या 14310 उज्जैनी एक्सप्रेस तथा 18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी एक्सप्रेस को मेरठ सिटी–खुर्जा–मितावली–आगरा कैंट मार्ग से संचालित किया जा रहा है। वहीं 15303 इंटरसिटी एक्सप्रेस और 12056 नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस को साहिबाबाद–दिल्ली शाहदरा–दिल्ली मार्ग से चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 19020 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को दिल्ली–नई दिल्ली–तिलक ब्रिज–हजरत निजामुद्दीन मार्ग से रवाना किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंच गए। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने तथा क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे का प्रयास है कि रेल यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

देवरिया में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण संपन्न

18 Aug 2026 | 6:52 PM

देवरिया, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान का अंतिम चरण मंगलवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न हो गया।आज अभियान के तहत तरकुलवा और सदर देवरिया ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं।.

see more..

महाकुंभ के नाम पर खर्च एक लाख करोड़ रुपये, प्रयागराज की बदहाली भ्रष्टाचार का प्रमाण : अखिलेश

18 Aug 2026 | 6:50 PM

लखनऊ, 18 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शहर की मौजूदा स्थिति कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।.

see more..

सरकार जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : हंसराज विश्वकर्मा

18 Aug 2026 | 6:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन का मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में सर्किट हाउस में लाइव प्रसारण किया गया।.

see more..

यूपी टी20 लीग के मैचों की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

18 Aug 2026 | 6:39 PM

कानपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं लीग पदाधिकारियों की बैठक हुई। .

see more..

दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत

18 Aug 2026 | 6:35 PM

ललितपुर, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो ट्रैक्टरों के बीच सड़क पर बंधी रस्सी की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। .

see more..