Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:32 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


एपीके फाइल से मोबाइल हैक कर साइबर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर, 5 अगस्त (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में महोली थाना पुलिस और साइबर क्राइम थाने की संयुक्त टीम ने एपीके फाइल के जरिए मोबाइल फोन हैक कर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो लैपटॉप, छह स्मार्टफोन, छह सिम कार्ड, दो पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार देर शाम बताया कि 30 मई को सूर्यमणि मिश्रा की ओर से साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायत और महोली थाने में पंजीकृत मुकदमे की जांच के दौरान संयुक्त टीम ने सीतापुर-शाहजहांपुर हाईवे पर जगतार ढाबा के पास संदिग्ध अवस्था में बैठे आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपेंद्र निवासी मकान संख्या-145, अमर कॉलोनी ईस्ट, गोकलपुर, गोकलपुरी (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से सक्रिय अन्य साइबर अपराधियों के संपर्क में था। वह एपीके फाइल भेजकर पीड़ितों के मोबाइल फोन का मैसेज इनबॉक्स हैक कर लेता था और ओटीपी हासिल करने के बाद उनके यूपीआई खातों से धनराशि फर्जी सिम पर बनाए गए स्विगी और जोमैटो वॉलेट में ट्रांसफर कर खरीदारी और अन्य उपयोग करता था।
पुलिस के अनुसार पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने अपने मूल आधार कार्ड में नाम बदलकर राम राजपूत अंकित कर रखा था और उसी का उपयोग फर्जी ऑनलाइन अकाउंट बनाने में करता था। मामले में उसके अन्य साथियों और साइबर नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर में 15 करोड़ की चरस बरामद,दो गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 10:21 PM

कानपुर, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर की फजलगंज थाना पुलिस ने सोमवार को दो मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.320 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फजलगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने दादानगर ढाल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 15.320 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके से आसमित गौतम (26) निवासी यशोदा नगर, नौबस्ता तथा आयुष तिवारी (25) निवासी काजीखेड़ा, लालबंगला, चकेरी को गिरफ्तार किया। .

see more..

पुत्र पौत्रों ने बुजुर्ग को पालकीनुमा कांवड़ पर बैठा कर कराई तीर्थ यात्रा

17 Aug 2026 | 10:13 PM

फिरोजाबाद, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सावन माह के दौरान श्रवण कुमार की कथा को चरितार्थ करने वाला एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनके पुत्रों और पौत्रों ने पालकीनुमा कांवड़ में बैठाकर तीर्थ यात्रा कराई। इस अनूठी कांवड़ यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर परिवार का स्वागत किया। नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव कोट कसौंदी ठार निवासी विरमा देवी (95) के तीन पुत्र ओमप्रकाश, भागीरथ सिंह और जनक सिंह हैं। परिवार के कई पौत्र और अन्य रिश्तेदार भी इस यात्रा में शामिल हुए। परिवार के सदस्यों ने सावन माह में अपनी बुजु.

see more..

जौनपुर में लगातार बारिश के चलते कक्षा 12 तक सभी स्कूल 18 अगस्त को बंद

17 Aug 2026 | 10:09 PM

जौनपुर, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को 18 अगस्त को बंद करने का निर्णय लिया है।.

see more..

यह दायित्व मेरे लिए निष्ठा, समर्पण और संगठन सेवा का अवसर: स्मृति ईरानी

17 Aug 2026 | 8:40 PM

अमेठी, 17 अगस्त (वार्ता) भाजपा की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे संगठन द्वारा एक साधारण कार्यकर्ता पर जताया गया विश्वास और सम्मान बताया है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए निष्ठा, समर्पण और संगठन सेवा का अवसर है। सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहली प्रतिक्रिया में श्रीमती ईरानी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में उन्हें विकसित किया और अब राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत .

see more..

प्रतापगढ़ में पीडित परिवार से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को नगर सीमा में रोका

17 Aug 2026 | 8:37 PM

प्रतापगढ़, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड के संबंध में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को जिला प्रशासन ने जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। बाद में प्रशासन की व्यवस्था के तहत प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात शोकाकुल परिवार से जिले की सीमा के बाहर कराई गई। समाजवादी पार्टी के अधिकृत सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के मानापुर सिंधौरा (चमरूपुर शुक्राना) गांव निवासी सौरभ विश्व.

see more..