Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:27 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शाहजहांपुर के गौतम हत्याकांड में षड्यंत्रकारी युवक गिरफ्तार

शाहजहांपुर 05 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कांट कस्बे में गौतम मौर्य हत्याकांड की जांच में पुलिस ने हत्या के षड्यंत्र में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 01अगस्त को थाना कांट कस्बे में गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता चन्द्रपाल की तहरीर पर समीर और उसके तीन साथियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 61(2) भी जोड़ी गई।
जांच के दौरान नौसारा सिकंदरपुर खुर्द निवासी 19 वर्षीय अश्वनी को पूछताछ के लिए थाने लाकर की गई पूछताछ तथा विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या के षड्यंत्र में उसकी संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया किया कि उसकी बहन से बातचीत को लेकर हुए विवाद और रिश्ता टूटने की घटना से क्षुब्ध होकर उसने मुख्य आरोपी समीर को गौतम की हत्या के लिए उकसाया था। आरोपी के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।
गौतम मौर्य की हत्या के बाद कांट कस्बे में तनाव फैल गया था। घटना के अगले दिन मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पलिया-फर्रुखाबाद मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगाया था। वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस के अनुसार वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है तथा एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

'वंदे मातरम्' का विरोध करने वाले भारत के भी नहीं हो सकते : मनोज तिवारी

18 Aug 2026 | 1:46 PM

वाराणसी, 18 अगस्त (वार्ता) भोजपुरी अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति पूरा 'वंदे मातरम्' नहीं गा सकता, वह भारत का भी पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग पूरे 'वंदे मातरम्' का विरोध करते हैं, वे कभी भी भारत के नहीं हो सकते।.

see more..

गंगा नदी में युवक की मौत की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 31 अगस्त तक साक्ष्य दे सकेंगे लोग

18 Aug 2026 | 1:43 PM

चंदौली 18 अगस्त (वार्ता) चंदौली जिले में बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत तिरगांवा पुलिया के पास 25 जुलाई को हुई युवक की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर घटना के वास्तविक तथ्यों की जांच के लिए उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।.

see more..

फर्जी विरासत के जरिए संपत्ति हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 1:41 PM

प्रयागराज, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कमलेश कुमार विश्वास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने और करीब 39 वर्ष से भारत में अवैध रूप से रहने की जानकारी सामने आई है।.

see more..
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

18 Aug 2026 | 12:44 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जब यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो मुख्यमंत्री की भृकुटि तन गई। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला को रास्ता दिलवाया जाए। यदि रास्ता दिलवाने में लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार खुद को लाचार मानते हों तो उन सबको सस्पेंड किया जाए।

see more..

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव

18 Aug 2026 | 12:14 PM

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।.

see more..