Friday, Sep 4 2026 | Time 22:19 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सिपाही राहुल ढाका हत्याकांड में 13 साल बाद फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

सहारनपुर, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की एक अदालत ने सिपाही राहुल ढाका की हत्या के मामले में 13 साल बाद फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों मेहताब और सादर को दोषी करार दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) संजय कुमार ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ 75-75 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
अभियोजन के अनुसार पांच जून 2013 को सुबह करीब साढ़े नौ बजे मलिरा रोड की पुलिया के पास कुख्यात मुकिम काला गिरोह के सदस्यों के साथ पुलिस की मुठभेड़ के दौरान सीओ सदर उमेश कुमार यादव के गनर सिपाही राहुल ढाका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने वर्ष 2014 में मुकिम काला को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में चित्रकूट जेल में गैंगवार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी गिरोह के एक अन्य सदस्य साबिर को शामली पुलिस ने वर्ष 2018 में मुठभेड़ में मार गिराया था। गिरोह के जीवित बचे सदस्यों मेहताब और सादर के खिलाफ मामले की सुनवाई चल रही थी। अदालत ने दोनों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। वर्तमान में दोनों राजस्थान की अलग-अलग जेलों में बंद हैं। मेहताब जयपुर सेंट्रल जेल, जबकि सादर अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में निरुद्ध है।
अदालत के फैसले पर राहुल ढाका की मां हरबीरी और भाई मनोज ढाका ने कहा कि यदि उनके बेटे और भाई के हत्यारों को फांसी की सजा सुनाई जाती तो उन्हें अधिक सुकून मिलता। हालांकि, उन्होंने अदालत के फैसले पर संतोष भी जताया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर में पांडु नदी से सटे क्षेत्रों में जलभराव, करीब एक हजार परिवार प्रभावित

04 Sep 2026 | 8:29 PM

कानपुर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पांडु नदी से सटे निचले इलाकों में जलभराव के मद्देनजर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अंबेडकर नगर, पिपौरी समेत आसपास की बस्तियों में स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।.

see more..

श्री कृष्णोत्सव में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

04 Sep 2026 | 8:22 PM

लखनऊ, 04 सितंबर (वार्ता) राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड स्थित इमैजिन रिजॉर्ट में प्री-जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्णोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 से 600 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ प्रभु का विशेष सान्निध्य रहा। .

see more..

श्रीकृष्ण के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा भक्तिधाम मनगढ़, मध्यरात्रि में होगा कान्हा का प्राकट्य

04 Sep 2026 | 8:16 PM

प्रतापगढ़, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर कृपालु भक्तिधाम मनगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार शाम भक्तिधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..

कुशीनगर में ट्रक की चपेट में आने से तीन मरे

04 Sep 2026 | 8:15 PM

कुशीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में कप्तानगंज-पडरौना मार्ग पर एक ही ट्रक ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मृत्यु हो गई। लगातार तीन हादसों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। .

see more..

सिद्धार्थनगर में श्रद्धा और उल्लास से मनाई जा रही जन्माष्टमी

04 Sep 2026 | 8:12 PM

सिद्धार्थनगर, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और शाम होते-होते वातावरण ‘राधे-राधे’ तथा ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..