More News04 Sep 2026 | 8:29 PMकानपुर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पांडु नदी से सटे निचले इलाकों में जलभराव के मद्देनजर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अंबेडकर नगर, पिपौरी समेत आसपास की बस्तियों में स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।.
see more.. 04 Sep 2026 | 8:22 PMलखनऊ, 04 सितंबर (वार्ता) राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड स्थित इमैजिन रिजॉर्ट में प्री-जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्णोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 से 600 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ प्रभु का विशेष सान्निध्य रहा। .
see more.. 04 Sep 2026 | 8:16 PMप्रतापगढ़, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर कृपालु भक्तिधाम मनगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार शाम भक्तिधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।.
see more.. 04 Sep 2026 | 8:15 PMकुशीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में कप्तानगंज-पडरौना मार्ग पर एक ही ट्रक ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मृत्यु हो गई। लगातार तीन हादसों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। .
see more.. 04 Sep 2026 | 8:12 PMसिद्धार्थनगर, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और शाम होते-होते वातावरण ‘राधे-राधे’ तथा ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।.
see more..