Friday, Sep 4 2026 | Time 23:37 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं, श्रद्धालुओं को न हो परेशानी : एडीजी

बस्ती, 08 अगस्त (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राम कुमार ने शनिवार को कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री कुमार ने शनिवार को कांवड़ यात्रा मार्ग के बस्ती-अयोध्या मार्ग तथा बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
एडीजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी शिवालयों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने और उनकी लगातार निगरानी कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि कांवड़ मार्ग पर किसी भी चार पहिया या दो पहिया वाहन को प्रवेश न करने दिया जाए और रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाए।
श्री कुमार ने कहा कि बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सभी पुलिस चौकियों और थानों पर कांवड़ियों के लिए पेयजल समेत आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं से समन्वय कर आवश्यक इंतजाम कराने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर बिजली के ऐसे खंभों को भी चिन्हित कर तत्काल पॉलीथिन कवर लगाने के निर्देश दिए, जिन पर अभी तक सुरक्षा कवर नहीं लगाया गया है। उन्होंने उपद्रव करने वाले और माहौल खराब करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एडीजी ने कहा कि मंदिर परिसर में निर्धारित क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं को एक साथ प्रवेश न दिया जाए। श्रद्धालुओं से क्रमबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराया जाए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी सक्रिय रखने और उनकी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर में पांडु नदी से सटे क्षेत्रों में जलभराव, करीब एक हजार परिवार प्रभावित

04 Sep 2026 | 8:29 PM

कानपुर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पांडु नदी से सटे निचले इलाकों में जलभराव के मद्देनजर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अंबेडकर नगर, पिपौरी समेत आसपास की बस्तियों में स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।.

see more..

श्री कृष्णोत्सव में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

04 Sep 2026 | 8:22 PM

लखनऊ, 04 सितंबर (वार्ता) राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड स्थित इमैजिन रिजॉर्ट में प्री-जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्णोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 से 600 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ प्रभु का विशेष सान्निध्य रहा। .

see more..

श्रीकृष्ण के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा भक्तिधाम मनगढ़, मध्यरात्रि में होगा कान्हा का प्राकट्य

04 Sep 2026 | 8:16 PM

प्रतापगढ़, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर कृपालु भक्तिधाम मनगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार शाम भक्तिधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..

कुशीनगर में ट्रक की चपेट में आने से तीन मरे

04 Sep 2026 | 8:15 PM

कुशीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में कप्तानगंज-पडरौना मार्ग पर एक ही ट्रक ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मृत्यु हो गई। लगातार तीन हादसों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। .

see more..

सिद्धार्थनगर में श्रद्धा और उल्लास से मनाई जा रही जन्माष्टमी

04 Sep 2026 | 8:12 PM

सिद्धार्थनगर, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और शाम होते-होते वातावरण ‘राधे-राधे’ तथा ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..