Friday, Sep 4 2026 | Time 22:15 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मथुरा में पति के अपहरण और हत्या की साजिश में पत्नी, पुत्री और प्रेमी गिरफ्तार

मथुरा, 08 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोविंदनगर थाना पुलिस ने पति के अपहरण और उसकी हत्या की साजिश के मामले का खुलासा करते हुए अपहृत की पत्नी, पुत्री और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस अपहृत मनोज सोनी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान सामने आया कि मनोज सोनी की पुत्री का गणेशधाम कॉलोनी निवासी विमल चौधरी (22) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनोज सोनी इस रिश्ते के विरोध में थे और इसे लेकर घर में आए दिन विवाद होता था।
पुलिस का कहना है कि इसी विवाद से परेशान होकर मनोज सोनी की पत्नी ने अपनी पुत्री और उसके प्रेमी विमल चौधरी के साथ मिलकर मनोज की हत्या के इरादे से उसके अपहरण की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, 18/19 अप्रैल की रात मनोज सोनी संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद उनकी पत्नी भी घर में ताला लगाकर चली गई। मनोज के भाई रामबाबू ने 11 जुलाई को गोविंदनगर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान पुलिस को मनोज की पत्नी और पुत्री की भूमिका संदिग्ध मिली। परिजनों की तहरीर के आधार पर सात अगस्त को गोविंदनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(1) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 321/2026 दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष अजय वर्मा और बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 8:56 बजे मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित राधापुरम तिराहे पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी बरामद की है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर में पांडु नदी से सटे क्षेत्रों में जलभराव, करीब एक हजार परिवार प्रभावित

04 Sep 2026 | 8:29 PM

कानपुर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पांडु नदी से सटे निचले इलाकों में जलभराव के मद्देनजर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अंबेडकर नगर, पिपौरी समेत आसपास की बस्तियों में स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।.

see more..

श्री कृष्णोत्सव में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

04 Sep 2026 | 8:22 PM

लखनऊ, 04 सितंबर (वार्ता) राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड स्थित इमैजिन रिजॉर्ट में प्री-जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्णोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 से 600 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ प्रभु का विशेष सान्निध्य रहा। .

see more..

श्रीकृष्ण के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा भक्तिधाम मनगढ़, मध्यरात्रि में होगा कान्हा का प्राकट्य

04 Sep 2026 | 8:16 PM

प्रतापगढ़, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर कृपालु भक्तिधाम मनगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार शाम भक्तिधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..

कुशीनगर में ट्रक की चपेट में आने से तीन मरे

04 Sep 2026 | 8:15 PM

कुशीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में कप्तानगंज-पडरौना मार्ग पर एक ही ट्रक ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मृत्यु हो गई। लगातार तीन हादसों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। .

see more..

सिद्धार्थनगर में श्रद्धा और उल्लास से मनाई जा रही जन्माष्टमी

04 Sep 2026 | 8:12 PM

सिद्धार्थनगर, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और शाम होते-होते वातावरण ‘राधे-राधे’ तथा ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..