Friday, Sep 4 2026 | Time 22:28 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


इटावा: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत

इटावा, 09 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के इटावा में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के भरथना रेलवे स्टेशन के पास डिब्रूगढ़ से नयी दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन के पूर्वी छोर पर अप लाइन से ट्रेन नंबर 12423 (डिब्रूगढ़-नई दिल्ली) राजधानी एक्सप्रेस गुज़र रही थी। इसी दौरान एक बुजुर्ग पटरी पार कर प्लेटफॉर्म संख्या तीन से दो की ओर जा रहा था।
अनुमान है कि वह किसी अन्य ट्रेन से उतरा था और स्टेशन से बाहर जाने के लिए शॉर्टकट अपनाकर पटरी पार कर रहा था, तभी तेज़ रफ़्तार राजधानी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बुजुर्ग का शव इंजन में ही फंस गया। हादसा होते ही स्टेशन पर अफ़रा-तफ़री मच गई। ट्रेन घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर आगे जाकर रुकी, जिसके बाद जीआरपी और रेल सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर इंजन में फंसे क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत के शिकार बने बुजुर्ग की पहचान भरथना के अंबेडकरनगर के सियाराम (65) के रूप में हुई है।
जानकारी करने पर पता चला कि सियाराम अपनी बेटी के यहां से इंटरसिटी ट्रेन से भरथना रेलवे स्टेशन आया हुआ था रेलवे लाइन को क्रॉस करते समय राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से सियाराम की दर्दनाक मौत हो गई है।
फिलहाल जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

कानपुर में पांडु नदी से सटे क्षेत्रों में जलभराव, करीब एक हजार परिवार प्रभावित

04 Sep 2026 | 8:29 PM

कानपुर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पांडु नदी से सटे निचले इलाकों में जलभराव के मद्देनजर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अंबेडकर नगर, पिपौरी समेत आसपास की बस्तियों में स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।.

see more..

श्री कृष्णोत्सव में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

04 Sep 2026 | 8:22 PM

लखनऊ, 04 सितंबर (वार्ता) राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड स्थित इमैजिन रिजॉर्ट में प्री-जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्णोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 से 600 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ प्रभु का विशेष सान्निध्य रहा। .

see more..

श्रीकृष्ण के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा भक्तिधाम मनगढ़, मध्यरात्रि में होगा कान्हा का प्राकट्य

04 Sep 2026 | 8:16 PM

प्रतापगढ़, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर कृपालु भक्तिधाम मनगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार शाम भक्तिधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..

कुशीनगर में ट्रक की चपेट में आने से तीन मरे

04 Sep 2026 | 8:15 PM

कुशीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में कप्तानगंज-पडरौना मार्ग पर एक ही ट्रक ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मृत्यु हो गई। लगातार तीन हादसों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। .

see more..

सिद्धार्थनगर में श्रद्धा और उल्लास से मनाई जा रही जन्माष्टमी

04 Sep 2026 | 8:12 PM

सिद्धार्थनगर, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और शाम होते-होते वातावरण ‘राधे-राधे’ तथा ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..