Friday, Sep 4 2026 | Time 22:29 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


छह दिसंबर को मथुरा में कारसेवा करने का ऐलान

मथुरा 09 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर साधु संतों ने आज प्रस्तावित कार सेवा को फिलहाल टाल दिया और चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने साधु संतों की मौजूदगी में घण्टे घड़ियाल और शंखनाथ के साथ छह दिसंबर को मथुरा में कारसेवा करने का ऐलान किया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि छह दिसंबर से पहले वह स्वयं देश भर में घूम घूम कर साधु संतों अखाड़ा परिषद के महंत और महामंडलेश्वरों से मुलाकात करेंगे और उन्हें मथुरा पहुंचकर कार सेवा में शामिल होने का आह्वान करेंगे ।
स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने छह दिसंबर से पहले श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर जी को भोग लगाने की अनुमति न्यायालय से मांगी है। उन्होंने कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण को जन्माष्ठमी के दिन भोग लगाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने अपने मांग पत्र में वरशिप एक्ट को खत्म करने की भी मांग रखी है और श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई फास्टट्रेक अदालत में करने की मांग की बात भी रखी है।
चित्रगुप्त पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज ने पूर्व में नौ अगस्त को श्री कृष्ण जन्मभूमि पर अयोध्या की तर्ज पर कारसेवा करने की घोषणा की थी। हालांकि स्थानीय प्रशासन के साथ हुई वार्ता और जारी कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को देखते हुए अखाड़ा परिषद व वरिष्ठ संतो के निर्णय के बाद से फिलहाल इसे स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
आज सुबह छटीकरा गोवर्धन मार्ग स्थित ज़ुल्हेदी चित्रगुप्त आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद विशेष हवन पूजन का आयोजन किया गया। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने साधु संतों की उपस्थिति में विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा आश्रम में यह हवन पूजन तब तक रोजाना अनवरत चलता रहेगा जब तक की बाल गोपाल श्री कृष्ण लाल अपने मूल गर्भ ग्रह में पूर्ण सम्मान के साथ विराजमान नहीं हो जाते।
आज सुबह कारसेवा की पूर्व घोषणा के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। सुबह के समय कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य गेट पर कारसेवा के लिए पहुंचे थे। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में लेकर समझा बुझाकर वापस करा दिया।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

कानपुर में पांडु नदी से सटे क्षेत्रों में जलभराव, करीब एक हजार परिवार प्रभावित

04 Sep 2026 | 8:29 PM

कानपुर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पांडु नदी से सटे निचले इलाकों में जलभराव के मद्देनजर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अंबेडकर नगर, पिपौरी समेत आसपास की बस्तियों में स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।.

see more..

श्री कृष्णोत्सव में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

04 Sep 2026 | 8:22 PM

लखनऊ, 04 सितंबर (वार्ता) राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड स्थित इमैजिन रिजॉर्ट में प्री-जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्णोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 से 600 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ प्रभु का विशेष सान्निध्य रहा। .

see more..

श्रीकृष्ण के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा भक्तिधाम मनगढ़, मध्यरात्रि में होगा कान्हा का प्राकट्य

04 Sep 2026 | 8:16 PM

प्रतापगढ़, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर कृपालु भक्तिधाम मनगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार शाम भक्तिधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..

कुशीनगर में ट्रक की चपेट में आने से तीन मरे

04 Sep 2026 | 8:15 PM

कुशीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में कप्तानगंज-पडरौना मार्ग पर एक ही ट्रक ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मृत्यु हो गई। लगातार तीन हादसों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। .

see more..

सिद्धार्थनगर में श्रद्धा और उल्लास से मनाई जा रही जन्माष्टमी

04 Sep 2026 | 8:12 PM

सिद्धार्थनगर, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और शाम होते-होते वातावरण ‘राधे-राधे’ तथा ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..