Friday, Sep 4 2026 | Time 22:55 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


लोकतंत्र में सवाल पूछने की स्वतंत्रता के साथ जवाब सुनने का दायित्व भी: योगी

लखनऊ , 11 अगस्त ( वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे को लेकर कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र सवाल पूछने की स्वतंत्रता देता है, लेकिन साथ ही उत्तर सुनने का दायित्व भी निर्धारित करता है।
योगी ने मंगलवार को एक्स पर कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विद्यार्थियों से जुड़े विषय पर सदन में विस्तारपूर्वक अपना पक्ष रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कांग्रेस और समूचे विपक्ष से अपेक्षा की कि वह तथ्यों का सामना करे, सदन की गरिमा बनाए रखे और सरकार की ओर से दिए जाने वाले जवाब को पूरा सुने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी विषय पर सवाल उठाना और सरकार से जवाब मांगना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन जब सरकार अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हो तो उसके जवाब को सुनना भी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सदन में स्वस्थ बहस और सार्थक संवाद से लोकतंत्र की प्रतिष्ठा बढ़ती है। उन्होंने विपक्ष पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में बहस से प्रतिष्ठा बढ़ती है, भागने से नहीं।
उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष से आग्रह किया कि वे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर तथ्यों के आधार पर चर्चा करें और सदन की मर्यादा बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए #राहुल_भागना_नहीं हैशटैग का इस्तेमाल किया।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर में पांडु नदी से सटे क्षेत्रों में जलभराव, करीब एक हजार परिवार प्रभावित

04 Sep 2026 | 8:29 PM

कानपुर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पांडु नदी से सटे निचले इलाकों में जलभराव के मद्देनजर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अंबेडकर नगर, पिपौरी समेत आसपास की बस्तियों में स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।.

see more..

श्री कृष्णोत्सव में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

04 Sep 2026 | 8:22 PM

लखनऊ, 04 सितंबर (वार्ता) राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड स्थित इमैजिन रिजॉर्ट में प्री-जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्णोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 से 600 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ प्रभु का विशेष सान्निध्य रहा। .

see more..

श्रीकृष्ण के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा भक्तिधाम मनगढ़, मध्यरात्रि में होगा कान्हा का प्राकट्य

04 Sep 2026 | 8:16 PM

प्रतापगढ़, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर कृपालु भक्तिधाम मनगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार शाम भक्तिधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..

कुशीनगर में ट्रक की चपेट में आने से तीन मरे

04 Sep 2026 | 8:15 PM

कुशीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में कप्तानगंज-पडरौना मार्ग पर एक ही ट्रक ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मृत्यु हो गई। लगातार तीन हादसों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। .

see more..

सिद्धार्थनगर में श्रद्धा और उल्लास से मनाई जा रही जन्माष्टमी

04 Sep 2026 | 8:12 PM

सिद्धार्थनगर, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और शाम होते-होते वातावरण ‘राधे-राधे’ तथा ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..