Monday, Sep 7 2026 | Time 18:39 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


चंदौली में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

चंदौली, 14 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले की धीना थाना पुलिस ने वर्ष 2018 से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने महुजी तिराहा के पास, जमानिया सीमा से करीब 300 मीटर पहले, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान अरबाज नट उर्फ खबरी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार अरबाज नट के खिलाफ वर्ष 2018 में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। लंबे समय से फरार रहने और न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण उसके खिलाफ धारा 174-ए के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

जमानत के बाद भी रिहाई से वंचित बंदियों की सूची तत्काल भेजें : मनाली चन्द्रा

07 Sep 2026 | 6:29 PM

जालौन 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मनाली चन्द्रा ने जिला कारागार उरई का साप्ताहिक भ्रमण एवं विधिक शिविर आयोजित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उन बंदियों की सूची तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय भेजने के निर्देश दिए, जिनकी जमानत सक्षम न्यायालय से मंजूर हो चुकी है, लेकिन जमानतगीर उपलब्ध नहीं होने के कारण वे रिहा नहीं हो पा रहे हैं।.

see more..

जौनपुर में अटाला मस्जिद में दिखा भाईचारे का संदेश

07 Sep 2026 | 6:27 PM

जौनपुर, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शिराज-ए-हिन्द के नाम से प्रसिद्ध जौनपुर की ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद में सोमवार को धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश देखने को मिला, जब ईरान स्थित अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मौलाना जमीर अब्बास जाफरी ने सुन्नी इमाम मौलाना कारी शब्बीर के पीछे नमाज अदा की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नमाज के दौरान मौलाना जाफरी और अन्य नमाजी एक ही सफ में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए। इस दृश्य को धार्मिक सौहार्द और आपसी एकता का प्रतीक माना गया और यह लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।.

see more..

जौनपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या

07 Sep 2026 | 6:24 PM

जौनपुर, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव में सोमवार को एक नव निर्मित मकान में 48 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। महिला के सिर के आगे और पीछे किसी ठोस वस्तु से प्रहार किए जाने की बात सामने आई है। स्वजनों ने हत्या के बाद सोने की चेन, कान की बालियां और पैर की पायल गायब होने का आरोप लगाया है।.

see more..

पूर्व सांसद हरिकेश बहादुर ने दो अधिवक्ताओं के निधन पर जताया शोक

07 Sep 2026 | 6:22 PM

गोरखपुर, 07 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेताएवं पूर्व सांसद हरिकेश बहादुर ने राप्ती नदी के तट पर निर्मित गुंबद के गिरने से रविवार को दो अधिवक्ताओं आलोक अस्थाना और संजय सिंह की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।.

see more..

राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक माहौल बना रही भाजपा : अखिलेश

07 Sep 2026 | 6:20 PM

लखनऊ, 7 सितंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहारनपुर में प्रशासन द्वारा मस्जिद गिराए जाने के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक वातावरण तैयार करती है। .

see more..