Monday, Sep 7 2026 | Time 17:25 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


हरदोई तहसील में 20 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

हरदोई 14 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को हरदोई सदर तहसील में छापा मारकर अहिरोरी सर्किल में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कमल किशोर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन के नक्शे में दुरुस्तीकरण कराने के लिए कानूनगो को पत्रवली प्रस्तुत की थी। आरोप है कि संबंधित कार्य के लिए उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और शिकायत सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई।
बताया जा रहा है कि तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर कानूनगो के पास भेजा गया। जैसे ही 20 हजार रुपये की रकम दी गई, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक कमल किशोर को पकड़ लिया।विजिलेंस की कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम आरोपी कानूनगो को अपने साथ ले गई और पूछताछ के साथ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कौशांबी में पांच क्विंटल पटाखा बरामद,एक गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 5:11 PM

कौशांबी, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में अवैध रूप से पटाखे तैयार करने और उनका भंडारण करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने सराय अकिल कस्बे में छापा मारकर करीब पांच कुंतल अवैध पटाखा बरामद किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सराय अकिल थाना क्षेत्र के बुद्धपुरी मोहल्ला निवासी कैसर अली के नलकूप स्थित कमरे में पुलिस ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से 53 बोरी अवैध पटाखा बरामद हुआ, जिसका वजन करीब पांच कुंतल बताया गया है।.

see more..

सिद्धार्थनगर में अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 3:59 PM

सिद्धार्थनगर, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में मिश्रौलिया थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने बताया कि अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान में थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अशोक चौधरी, निवासी सिरसिया मिश्र टोला मदरहिया, थाना शोहरतगढ़, को सोमवार को थानाक्षेत्र के बभनी बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

स्वच्छ हवा में उत्तर प्रदेश का परचम, लखनऊ देश में अव्वल

07 Sep 2026 | 3:57 PM

लखनऊ, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ वायु के क्षेत्र में देशभर में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ ने 200 में से 198 अंक हासिल कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। राजधानी ने इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।.

see more..

कुशीनगर में सड़क हादसे में पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत

07 Sep 2026 | 3:56 PM

कुशीनगर 7 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक बाईपास मार्ग पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..

योगी सरकार चलाएगी ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

07 Sep 2026 | 3:53 PM

लखनऊ, 7 सितंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 8 सितंबर को प्रदेश के सभी सह-स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों, बालवाटिकाओं और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ गतिविधि आयोजित की जाएगी। .

see more..