Monday, Sep 7 2026 | Time 18:00 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शिक्षक के बैंक खातों से 1.86 लाख रुपये की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज

हरदोई, 14 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एक सहायक अध्यापक के बैंक खातों से 1.86 लाख रुपये से अधिक की धनराशि निकाल ली। पुलिस ने मामले में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के निवासी बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात सहायक अध्यापक कुलदीप पाण्डेय ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ शहर कोतवाली में भी तहरीर दी है। शिकायत के अनुसार दो अगस्त को दोपहर 12:47 बजे उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से यूपीआई के माध्यम से 97,888 रुपये गुरमेज सिंह नामक व्यक्ति की यूपीआई आईडी पर स्थानांतरित कर दिए गए। इसके अगले दिन जाधव प्रशांत सुभाष नामक खाताधारक की ओर से उनके खाते में एक-एक हजार रुपये की दो किश्तें भेजी गईं, जिसके बाद 90 हजार रुपये प्रतापगढ़ स्थित लीलापुर शाखा में उनके दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
पीड़ित शिक्षक के अनुसार इसके बाद तीन अलग-अलग लेनदेन में 15,119 रुपये, 35,244 रुपये और 38,111 रुपये, कुल 88,474 रुपये मोहम्मद औरशद खान की यूपीआई आईडी पर भेज दिए गए। इस प्रकार उनके खातों से कुल 1,86,362 रुपये की धनराशि निकल गई।
शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुरमेज सिंह सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संबंधित यूपीआई आईडी, बैंक खातों और लेनदेन की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा साइबर सेल की सहायता से धनराशि के प्रवाह और संबंधित खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

आईआईवीआर में सब्जी फसलों की ग्राफ्टिंग तकनीक का प्रशिक्षण, 10 राज्यों के 30 कृषि उद्यमी शामिल

07 Sep 2026 | 5:38 PM

वाराणसी, 7 सितंबर (वार्ता) भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर), वाराणसी में 10 राज्यों से आए 30 किसानों एवं युवा कृषि उद्यमियों के लिए ‘सब्जी फसलों में नर्सरी प्रबंधन एवं ग्राफ्टिंग तकनीक’ विषय पर पांच दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ।.

see more..

देवरिया में बिना लाइसेंस चल रहे तीन मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई, 2.78 लाख की दवाएं सीज

07 Sep 2026 | 5:36 PM

देवरिया, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिलाधिकारी के आदेश पर औषधि निरीक्षक की कार्रवाई में बिना लाइसेंस संचालित तीन मेडिकल स्टोर पकड़े गए। तीनों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में वाद दर्ज कर करीब 2.78 लाख रुपये मूल्य की दवाएं सीज की गई हैं।.

see more..

कौशांबी में आटो सड़क किनारे पलटा,चार घायल

07 Sep 2026 | 5:34 PM

कौशांबी, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर क्षेत्र में सोमवार को एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे में बैरगांव निवासी संदीप कुमार, सराय अकिल निवासी सूरजकली तथा चित्रकूट जिले के मऊ निवासी सोनू और उसके पिता रामकरन घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। .

see more..

गोवंश आश्रय स्थलों में हरे चारे, पानी और भूसे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो: सत्येंद्र कुमार

07 Sep 2026 | 5:32 PM

वाराणसी, 7 सितंबर (वार्ता) जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश आश्रय स्थलों एवं गोवंश संरक्षण की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों में हरे चारे, पानी, साइलेज और भूसे की उपलब्धता तथा चारागाह भूमि के प्रबंधन एवं हरे चारे के उत्पादन की जानकारी ली गई। .

see more..

गवाही से लगातार गैरहाजिर विवेचक पर न्यायालय सख्त, गिरफ्तार कर 10 सितंबर को पेश करने का आदेश

07 Sep 2026 | 5:30 PM

वाराणसी, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में एससी/एसटी एक्ट से जुड़े वर्ष 2018 के एक मुकदमे में गवाही के लिए बार-बार तलब किए जाने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर तत्कालीन विवेचक एवं वर्तमान में कौशांबी के क्षेत्राधिकारी (ट्रैफिक) सत्येंद्र प्रसाद तिवारी के खिलाफ विशेष न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है।.

see more..