Monday, Sep 7 2026 | Time 17:48 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, पुलिसकर्मी सम्मानित

चंदौली, 15 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में धूमधाम से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने, गुलामी की मानसिकता से मुक्त होने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किए गए प्रशंसा चिह्न, सराहनीय सेवा पदक एवं प्रशस्ति पत्र पात्र पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वितरित किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न प्रदान किया गया, जबकि उपनिरीक्षक अतुल कुमार और मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस गोविंद सिंह को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त यूपी-112 में तैनात आठ पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिसकर्मियों के बीच मिठाई वितरित की गई। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस परिवार, जनपदवासियों तथा देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जनपद के सभी थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

आईआईवीआर में सब्जी फसलों की ग्राफ्टिंग तकनीक का प्रशिक्षण, 10 राज्यों के 30 कृषि उद्यमी शामिल

07 Sep 2026 | 5:38 PM

वाराणसी, 7 सितंबर (वार्ता) भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर), वाराणसी में 10 राज्यों से आए 30 किसानों एवं युवा कृषि उद्यमियों के लिए ‘सब्जी फसलों में नर्सरी प्रबंधन एवं ग्राफ्टिंग तकनीक’ विषय पर पांच दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ।.

see more..

देवरिया में बिना लाइसेंस चल रहे तीन मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई, 2.78 लाख की दवाएं सीज

07 Sep 2026 | 5:36 PM

देवरिया, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिलाधिकारी के आदेश पर औषधि निरीक्षक की कार्रवाई में बिना लाइसेंस संचालित तीन मेडिकल स्टोर पकड़े गए। तीनों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में वाद दर्ज कर करीब 2.78 लाख रुपये मूल्य की दवाएं सीज की गई हैं।.

see more..

कौशांबी में आटो सड़क किनारे पलटा,चार घायल

07 Sep 2026 | 5:34 PM

कौशांबी, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर क्षेत्र में सोमवार को एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे में बैरगांव निवासी संदीप कुमार, सराय अकिल निवासी सूरजकली तथा चित्रकूट जिले के मऊ निवासी सोनू और उसके पिता रामकरन घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। .

see more..

गोवंश आश्रय स्थलों में हरे चारे, पानी और भूसे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो: सत्येंद्र कुमार

07 Sep 2026 | 5:32 PM

वाराणसी, 7 सितंबर (वार्ता) जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश आश्रय स्थलों एवं गोवंश संरक्षण की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों में हरे चारे, पानी, साइलेज और भूसे की उपलब्धता तथा चारागाह भूमि के प्रबंधन एवं हरे चारे के उत्पादन की जानकारी ली गई। .

see more..

गवाही से लगातार गैरहाजिर विवेचक पर न्यायालय सख्त, गिरफ्तार कर 10 सितंबर को पेश करने का आदेश

07 Sep 2026 | 5:30 PM

वाराणसी, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में एससी/एसटी एक्ट से जुड़े वर्ष 2018 के एक मुकदमे में गवाही के लिए बार-बार तलब किए जाने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर तत्कालीन विवेचक एवं वर्तमान में कौशांबी के क्षेत्राधिकारी (ट्रैफिक) सत्येंद्र प्रसाद तिवारी के खिलाफ विशेष न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है।.

see more..