Monday, Sep 7 2026 | Time 17:51 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


यश गर्ग के हरफनमौला प्रदर्शन से मेरठ मावेरिक्स की रोमांचक जीत

लखनऊ, 15 अगस्त (वार्ता) यश गर्ग के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन काशी रुद्रास को आखिरी गेंद पर एक विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार मध्य रात्रि के बाद तक खेले गए मुकाबले में काशी रुद्रास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 118 रन बनाए। जवाब में मेरठ मावेरिक्स ने नौ विकेट खोकर अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मेरठ की ओर से यश गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा जीशान अंसारी ने 19 रन देकर तीन विकेट और विशाल चौधरी ने 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
काशी रुद्रास की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी ने 32 गेंदों पर 42 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। कप्तान करन शर्मा सहित शीर्ष क्रम के बल्लेबाज यश गर्ग की सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके और टीम 118 रन पर सिमट गई। 119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावेरिक्स की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में स्वस्तिक चिकारा का विकेट गिरने के बाद टीम लगातार दबाव में रही। 10 ओवर के बाद मेरठ का स्कोर चार विकेट पर 47 रन था।
इसके बाद कप्तान रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर 28 रन और दिव्यांश राजपूत ने 24 गेंदों पर 26 रन बनाकर पांचवें विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की। हालांकि काशी के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मुकाबले को अपने पक्ष में बनाए रखा।
आखिरी तीन ओवर में मेरठ को जीत के लिए 26 रन की जरूरत थी। काशी के तेज गेंदबाज अटल बिहारी राय ने लगातार झटके देकर मेरठ को संकट में डाल दिया। उन्होंने चार विकेट लेकर यूपी टी-20 लीग इतिहास में सर्वाधिक 54 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
मेरठ को अंतिम ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए थे और उसके नौ विकेट गिर चुके थे। ऐसे में यश गर्ग ने जिम्मेदारी संभालते हुए ओवर की शुरुआत चौके और छक्के से की। इसके बाद दो गेंदों पर सात रन की जरूरत होने पर उन्होंने एक और छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने टीम को रोमांचक जीत दिला दी।
यश गर्ग ने 14 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए और चार विकेट लेने के साथ मैच के नायक साबित हुए। इस जीत के साथ मेरठ मावेरिक्स ने टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया।
प्रदीप
वार्ता
More News

आईआईवीआर में सब्जी फसलों की ग्राफ्टिंग तकनीक का प्रशिक्षण, 10 राज्यों के 30 कृषि उद्यमी शामिल

07 Sep 2026 | 5:38 PM

वाराणसी, 7 सितंबर (वार्ता) भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर), वाराणसी में 10 राज्यों से आए 30 किसानों एवं युवा कृषि उद्यमियों के लिए ‘सब्जी फसलों में नर्सरी प्रबंधन एवं ग्राफ्टिंग तकनीक’ विषय पर पांच दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ।.

see more..

देवरिया में बिना लाइसेंस चल रहे तीन मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई, 2.78 लाख की दवाएं सीज

07 Sep 2026 | 5:36 PM

देवरिया, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिलाधिकारी के आदेश पर औषधि निरीक्षक की कार्रवाई में बिना लाइसेंस संचालित तीन मेडिकल स्टोर पकड़े गए। तीनों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में वाद दर्ज कर करीब 2.78 लाख रुपये मूल्य की दवाएं सीज की गई हैं।.

see more..

कौशांबी में आटो सड़क किनारे पलटा,चार घायल

07 Sep 2026 | 5:34 PM

कौशांबी, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर क्षेत्र में सोमवार को एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे में बैरगांव निवासी संदीप कुमार, सराय अकिल निवासी सूरजकली तथा चित्रकूट जिले के मऊ निवासी सोनू और उसके पिता रामकरन घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। .

see more..

गोवंश आश्रय स्थलों में हरे चारे, पानी और भूसे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो: सत्येंद्र कुमार

07 Sep 2026 | 5:32 PM

वाराणसी, 7 सितंबर (वार्ता) जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश आश्रय स्थलों एवं गोवंश संरक्षण की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों में हरे चारे, पानी, साइलेज और भूसे की उपलब्धता तथा चारागाह भूमि के प्रबंधन एवं हरे चारे के उत्पादन की जानकारी ली गई। .

see more..

गवाही से लगातार गैरहाजिर विवेचक पर न्यायालय सख्त, गिरफ्तार कर 10 सितंबर को पेश करने का आदेश

07 Sep 2026 | 5:30 PM

वाराणसी, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में एससी/एसटी एक्ट से जुड़े वर्ष 2018 के एक मुकदमे में गवाही के लिए बार-बार तलब किए जाने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर तत्कालीन विवेचक एवं वर्तमान में कौशांबी के क्षेत्राधिकारी (ट्रैफिक) सत्येंद्र प्रसाद तिवारी के खिलाफ विशेष न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है।.

see more..