Monday, Sep 7 2026 | Time 17:28 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


यूपी के 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा ‘भारत माता की जय’

लखनऊ, 15 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। तिरंगे की छांव में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 1.48 करोड़ बच्चों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन में भाग लिया।
विद्यालय परिसरों में सुबह से ही देशभक्ति का माहौल रहा। तिरंगे, फूलों और आकर्षक सजावट से सजे विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने गीत, कविता, नृत्य, नाटक और तिरंगा रैलियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। ‘भारत माता की जय’ और राष्ट्रभक्ति के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठे।
स्वतंत्रता दिवस समारोहों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों में विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में शिक्षा की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
राज्य स्तर पर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय तथा शिक्षा निदेशक (बेसिक) कैंप कार्यालय में महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी और शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह का संदेश पढ़कर सुनाया गया, जिसमें शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताते हुए बच्चों के उज्ज्वल और जिम्मेदार भविष्य के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में निदेशक गणेश कुमार तथा राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान में निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
प्रदेशभर के विद्यालयों में आयोजित वाद-विवाद, खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवगाथा को जीवंत कर दिया। इन आयोजनों के माध्यम से बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, राष्ट्रीय मूल्यों और देश के प्रति कर्तव्यों से परिचित कराया गया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं ने विशेष उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। गीत, कविता और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रनिर्माण में बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश दिया।
समारोहों में अभिभावकों और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली। गांवों से लेकर शहरों तक विद्यालय परिसर जनभागीदारी के केंद्र बन गए, जहां तिरंगे के नीचे एकता, भाईचारे, प्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंजता रहा।
प्रदीप
वार्ता
More News

कौशांबी में पांच क्विंटल पटाखा बरामद,एक गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 5:11 PM

कौशांबी, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में अवैध रूप से पटाखे तैयार करने और उनका भंडारण करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने सराय अकिल कस्बे में छापा मारकर करीब पांच कुंतल अवैध पटाखा बरामद किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सराय अकिल थाना क्षेत्र के बुद्धपुरी मोहल्ला निवासी कैसर अली के नलकूप स्थित कमरे में पुलिस ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से 53 बोरी अवैध पटाखा बरामद हुआ, जिसका वजन करीब पांच कुंतल बताया गया है।.

see more..

सिद्धार्थनगर में अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 3:59 PM

सिद्धार्थनगर, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में मिश्रौलिया थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने बताया कि अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान में थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अशोक चौधरी, निवासी सिरसिया मिश्र टोला मदरहिया, थाना शोहरतगढ़, को सोमवार को थानाक्षेत्र के बभनी बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

स्वच्छ हवा में उत्तर प्रदेश का परचम, लखनऊ देश में अव्वल

07 Sep 2026 | 3:57 PM

लखनऊ, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ वायु के क्षेत्र में देशभर में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ ने 200 में से 198 अंक हासिल कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। राजधानी ने इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।.

see more..

कुशीनगर में सड़क हादसे में पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत

07 Sep 2026 | 3:56 PM

कुशीनगर 7 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक बाईपास मार्ग पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..

योगी सरकार चलाएगी ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

07 Sep 2026 | 3:53 PM

लखनऊ, 7 सितंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 8 सितंबर को प्रदेश के सभी सह-स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों, बालवाटिकाओं और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ गतिविधि आयोजित की जाएगी। .

see more..