Monday, Sep 7 2026 | Time 17:49 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पूर्वांचल विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कुलपति ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

जौनपुर, 15 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने मुक्तांगन परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। विश्वविद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी दिन है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और भगवान बुद्ध का स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करना समय की आवश्यकता है जो अनुसंधान, आधुनिक तकनीक, नैतिकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के साथ समाज के लिए भी उपयोगी सिद्ध हों। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करके ही प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए पूर्वजों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहना भी आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय ने “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।
समारोह में एनसीसी कैडेटों ने कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश सिंह ने किया। इसके बाद कुलपति ने कर्मचारी संघ कार्यालय के महाराणा प्रताप द्वार का ऑनलाइन लोकार्पण किया। कुलपति सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डॉ. रसिकेश ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

आईआईवीआर में सब्जी फसलों की ग्राफ्टिंग तकनीक का प्रशिक्षण, 10 राज्यों के 30 कृषि उद्यमी शामिल

07 Sep 2026 | 5:38 PM

वाराणसी, 7 सितंबर (वार्ता) भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर), वाराणसी में 10 राज्यों से आए 30 किसानों एवं युवा कृषि उद्यमियों के लिए ‘सब्जी फसलों में नर्सरी प्रबंधन एवं ग्राफ्टिंग तकनीक’ विषय पर पांच दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ।.

see more..

देवरिया में बिना लाइसेंस चल रहे तीन मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई, 2.78 लाख की दवाएं सीज

07 Sep 2026 | 5:36 PM

देवरिया, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिलाधिकारी के आदेश पर औषधि निरीक्षक की कार्रवाई में बिना लाइसेंस संचालित तीन मेडिकल स्टोर पकड़े गए। तीनों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में वाद दर्ज कर करीब 2.78 लाख रुपये मूल्य की दवाएं सीज की गई हैं।.

see more..

कौशांबी में आटो सड़क किनारे पलटा,चार घायल

07 Sep 2026 | 5:34 PM

कौशांबी, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर क्षेत्र में सोमवार को एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे में बैरगांव निवासी संदीप कुमार, सराय अकिल निवासी सूरजकली तथा चित्रकूट जिले के मऊ निवासी सोनू और उसके पिता रामकरन घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। .

see more..

गोवंश आश्रय स्थलों में हरे चारे, पानी और भूसे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो: सत्येंद्र कुमार

07 Sep 2026 | 5:32 PM

वाराणसी, 7 सितंबर (वार्ता) जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश आश्रय स्थलों एवं गोवंश संरक्षण की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों में हरे चारे, पानी, साइलेज और भूसे की उपलब्धता तथा चारागाह भूमि के प्रबंधन एवं हरे चारे के उत्पादन की जानकारी ली गई। .

see more..

गवाही से लगातार गैरहाजिर विवेचक पर न्यायालय सख्त, गिरफ्तार कर 10 सितंबर को पेश करने का आदेश

07 Sep 2026 | 5:30 PM

वाराणसी, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में एससी/एसटी एक्ट से जुड़े वर्ष 2018 के एक मुकदमे में गवाही के लिए बार-बार तलब किए जाने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर तत्कालीन विवेचक एवं वर्तमान में कौशांबी के क्षेत्राधिकारी (ट्रैफिक) सत्येंद्र प्रसाद तिवारी के खिलाफ विशेष न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है।.

see more..