Friday, Sep 4 2026 | Time 23:22 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट एवं कैंप कार्यालय में किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प

ग्रेटर नोएडा, 15 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान में प्रतिभाग कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि,ध्वजारोहण के पश्चात देश के अमर शहीदों के बलिदान तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए वृहद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि आज का दिन हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है।
आज हम सभी देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उल्लास और गरिमा के साथ मना रहे हैं। यह आजादी असंख्य वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। आज भारत निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस को केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित न रखते हुए इसे देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने तथा उनका ईमानदारी से निर्वहन करने के संकल्प के रूप में मनाना चाहिए।
प्रत्येक नागरिक को देशभक्ति की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ परिवार, आसपास के लोगों और समाज के अन्य नागरिकों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों की सहायता करना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार सामाजिक सेवा में योगदान दे सकता है। जन्मदिन, वर्षगांठ अथवा अन्य विशेष अवसरों को जरूरतमंदों की सहायता और सेवा के लिए समर्पित कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी और बच्चों को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की जानकारी देना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों को यह समझाना आवश्यक है कि जिस देश की आजादी के लिए हमारे वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उसके प्रति हमारी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक कार्यों के माध्यम से देश और समाज के विकास में योगदान दे सकते हैं। जमीन से जुड़कर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि और राष्ट्र के प्रति वास्तविक देशभक्ति होगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें तथा जनपद में संचालित विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और देशहित की भावना से करेगा, तो निश्चित रूप से भारत के अमर शहीदों के सपनों का सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत बनाने की दिशा में देश और मजबूती से आगे बढ़ेगा।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शिव नारायण गुप्ता की पुत्री संध्या गुप्ता को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले धर्म पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में धर्म पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों में देशभक्ति की भावना का संचार किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार, अपर जिलाधिकारी भू0/अ0 अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर लाल, अरुण वर्मा, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैंप कार्यालय में भी जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।
सं सैनी
वार्ता
More News

कानपुर में पांडु नदी से सटे क्षेत्रों में जलभराव, करीब एक हजार परिवार प्रभावित

04 Sep 2026 | 8:29 PM

कानपुर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पांडु नदी से सटे निचले इलाकों में जलभराव के मद्देनजर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अंबेडकर नगर, पिपौरी समेत आसपास की बस्तियों में स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।.

see more..

श्री कृष्णोत्सव में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

04 Sep 2026 | 8:22 PM

लखनऊ, 04 सितंबर (वार्ता) राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड स्थित इमैजिन रिजॉर्ट में प्री-जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्णोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 से 600 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ प्रभु का विशेष सान्निध्य रहा। .

see more..

श्रीकृष्ण के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा भक्तिधाम मनगढ़, मध्यरात्रि में होगा कान्हा का प्राकट्य

04 Sep 2026 | 8:16 PM

प्रतापगढ़, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर कृपालु भक्तिधाम मनगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार शाम भक्तिधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..

कुशीनगर में ट्रक की चपेट में आने से तीन मरे

04 Sep 2026 | 8:15 PM

कुशीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में कप्तानगंज-पडरौना मार्ग पर एक ही ट्रक ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मृत्यु हो गई। लगातार तीन हादसों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। .

see more..

सिद्धार्थनगर में श्रद्धा और उल्लास से मनाई जा रही जन्माष्टमी

04 Sep 2026 | 8:12 PM

सिद्धार्थनगर, 04 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और शाम होते-होते वातावरण ‘राधे-राधे’ तथा ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।.

see more..