Tuesday, Dec 16 2025 | Time 10:39 Hrs(IST)
दुनिया


जापानी, चीनी सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्य सात वर्षों में पहली बार बैठक करेंगे

टोक्यो, 13 जनवरी (वार्ता) जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और कोमिटो पार्टी का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वर्ष 2018 के बाद पहली जापान-चीन रूलिंग पार्टी एक्सचेंज काउंसिल की बैठक के लिए बीजिंग गया है।
जापानी प्रसारक एनएचके ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनएचके ने बताया कि एलडीपी महासचिव हिरोशी मोरियामा और कोमिटो नेता मकोतो निशिदा तीन दिवसीय यात्रा पर जापान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उनके मंगलवार को परिषद के उद्घाटन सत्र में भाग लेने की उम्मीद है।
प्रसारक ने कहा, ''चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान, राजनेता कथित तौर पर द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं पर बात करेंगे, जिसमें चीन द्वारा जापानी समुद्री खाद्य आयात पर प्रतिबंध हटाना, चीन में जासूसी के आरोप में हिरासत में लिए गए जापानी नागरिकों की रिहाई, साथ ही उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण शामिल हैं।''
चीनी विदेश मंत्री वांग यी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संभावित बैठक पर भी विचार किया जा रहा है।
जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने दिसंबर के अंत में चीन के विदेश मंत्री के साथ बातचीत के लिए बीजिंग का दौरा किया था।
समीक्षा, यामिनी
वार्ता
More News

बुद्धिजीवियों का नरसंहार पाकिस्तान का नहीं, बल्कि एक 'पड़ोसी देश' का काम था :बीएनपी नेता

16 Dec 2025 | 12:48 AM

ढाका, 15 दिसंबर (वार्ता) बंगलादेश में भारत विरोधी बयानबाजी में एक और उछाल आया है। बीएनपी के एक नेता ने दावा किया है कि 1971 में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में बंगाली बुद्धिजीवियों की सामूहिक हत्या पाकिस्तानी सेना ने नहीं, बल्कि "एक पड़ोसी देश" की सेना ने की थी। यह अप्रत्यक्ष इशारा भारत की ओर था।.

see more..

संबंधों को मजबूत बनाने के साथ अनेक क्षेत्रों में सहयोग बढायेंगे भारत और जॉर्डन : मोदी

15 Dec 2025 | 10:51 PM

अम्मान 15 दिसम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जॉर्डन के साथ संबंधों को मजबूत बनाने की भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि उनकी शाह अब्दुल्ला के साथ बातचीत से दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढेगा तथा साझेदारी अधिक मजबूत होगी। जॉर्डन की दो दिन की यात्रा पर आये श्री मोदी ने सोमवार को यहां शाह अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के दौरान यह बात कही। .

see more..

ईरानी परमाणु कार्यक्रम के नेता ने आईएईए के निरीक्षण का किया विरोध

15 Dec 2025 | 10:01 PM

तेहरान, 15 दिसंबर (वार्ता) ईरान के परमाणु कार्यक्रम के नेता मोहम्मद उस्मानी ने ईरान के परमाणु ठिकानों के निरीक्षण की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की मांगों का सख्त विरोध किया है। .

see more..

ईरान ने अपने अधिकांश परमाणु ठिकानों की जांच की सुविधा दे दी : आईएईए प्रमुख

15 Dec 2025 | 9:57 PM

वियना, 15 दिसंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने सोमवार को कहा कि ईरान ने 12-दिवसीय युद्ध में क्षतिग्रस्त परमाणु सुविधाओं को छोड़कर अधिकांश परमाणु ठिकानों के निरीक्षण की फिर से अनुमति दे दी है। .

see more..

रूस के साथ शांति समझौते में यूक्रेन का नाटो से अलग रहना अहम : पेस्कोव

15 Dec 2025 | 9:55 PM

मॉस्को, 15 दिसंबर (वार्ता) रूस ने सोमवार को कहा कि रूस-यूक्रेन शांति समझौते की आधारशिला यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की आकांक्षाओं को छोड़ने की गारंटी है।.

see more..