Saturday, Apr 18 2026 | Time 01:00 Hrs(IST)
दुनिया


मिस्र ने गाजा प्रशासन को अपने नियंत्रण में लेने के इजरायल के प्रस्ताव को किया खारिज

शिकागो, 27 फरवरी (वार्ता) मिस्र ने बुधवार को गाजा पट्टी के अस्थायी प्रशासन को अपने हाथ में लेने के प्रस्ताव को खारिज करते हुए इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के स्थायी समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मिस्र की आधिकारिक मध्य पूर्व समाचार एजेंसी ने मिस्र के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तमीम खलफ के हवाले से बताया कि मिस्र और अरब की स्थिति से निपटने वाले किसी भी प्रस्ताव को 'अस्वीकार और अस्वीकार्य' माना जाता है। उन्होंने ऐसे प्रस्तावों को 'आधे-अधूरे समाधान' कहा जो संघर्ष को जारी रखेंगे।
गौरतलब है कि मंगलवार को, इजरायल के विपक्षी नेता यायर लैपिड ने गाजा में युद्ध के बाद गाजा पर मिस्र के प्रशासन के लिए आठ साल की न्यूनतम अवधि का प्रस्ताव रखा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मिस्र के विदेशी ऋण का निपटान प्रोत्साहन के रूप में किया गया।
श्रद्धा, सोनिया
वार्ता
More News

इजरायल-लेबनान युद्धविराम तक होर्मुज जलडमरूमध्य सबके लिए खुला रहेगाः ईरान

17 Apr 2026 | 11:32 PM

तेहरान/वाशिंगटन, 17 अप्रैल (वार्ता) ईरान ने कहा है कि इजरायल-लेबनान युद्धविराम की अवधि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी देशों के लिए खोल दिया है।.

see more..

इजरायली रक्षा मंत्री का कहना है कि हिजबुल्लाह के साथ हुआ संघर्ष विराम अस्थायी है

17 Apr 2026 | 8:48 PM

यरूशलम, 17 अप्रैल (वार्ता) इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज का कहना है कि इस्लामी आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के साथ 10 दिनों का जो संघर्ष विराम समझौता हुआ है वह 'अस्थायी' है। .

see more..

बंगलादेश में खसरे का प्रकोप बढ़ा, पांच और बच्चों की मौत

17 Apr 2026 | 8:37 PM

ढाका, 17 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान खसरे के कारण पांच और बच्चों की मौत हो गयी है। .

see more..

होर्मुज खोलने के ऐलान का ट्रंप ने किया स्वागत, कहा शुक्रिया

17 Apr 2026 | 7:56 PM

वाशिंगटन 17 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को संघर्ष विराम की अवधि के दौरान सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह खोलने की घोषणा की गई है। .

see more..