Tuesday, May 12 2026 | Time 18:04 Hrs(IST)
दुनिया


आयात शुल्क बढ़ाने के अमेरिकी फैसले से निराश: कार्नी

मॉस्को, 01 अगस्त (वार्ता) कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि कनाडा सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा एक अगस्त से कनाडा की वस्तुओं पर टैरिफ 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने के फैसले से निराश है। इसका बावजूद कनाडा सीयूएसएमए व्यापार समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है जिसमें उसके साथ अमेरिका और मेक्सिको भी भागीदार हैं।
प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति ट्रम्प ने घोषणा की है कि अमेरिका उन कनाडाई निर्यातों पर टैरिफ बढ़ाकर 35 पतिशत कर देगा जो कनाडा-संयुक्त राज्य अमेरिका-मेक्सिको समझौते (सीयूएसएमए) के अंतर्गत नहीं आते हैं। हालाँकि कनाडा सरकार इस कदम से निराश है, हम सीयूएसएमए के प्रति प्रतिबद्ध हैं, जो व्यापार की मात्रा के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता है।”
श्री कार्नी के अनुसार अमेरिकी टैरिफ कनाडा की अर्थव्यवस्था के लकड़ी, इस्पात, एल्युमीनियम और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों को बुरी तरह प्रभावित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री ने कनाडा की नौकरियों की रक्षा, कनाडाई सामान खरीदने, देश की औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता में निवेश करने और निर्यात बाजारों में विविधता लाने के लिए कदम उठाने का वादा किया।
श्री कार्नी ने दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों पर अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखने का वादा किया, लेकिन साथ ही कनाडा की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने का भी संकल्प लिया। हालाँकि श्री ट्रम्प ने कहा कि अब दोनों देशों के लिए व्यापार समझौते पर पहुँचना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि कार्नी ने 31 जुलाई को घोषणा की थी कि कनाडा फ़िलिस्तीन को एक राज्य के रूप में मान्यता देने का इरादा रखता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार टैरिफ में वृद्धि का मुख्य कारण कनाडा की ओर अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी, विशेष रूप से फेंटेनाइल की तस्करी रोकने में विफलता है जबकि श्री कार्नी ने कहा कि कनाडा फेंटेनाइल आयात का केवल एक प्रतिशत ही करता है और इसे कम करने के लिए काम कर रहा है।
श्री ट्रंप ने गुरुवार शाम को 60 से ज़्यादा देशों से अमेरिका को आपूर्ति की जाने वाली वस्तुओं पर 15 प्रतिशत से 41 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर किए। पड़ोसी देशों द्वारा वाशिंगटन द्वारा पहले से निर्धारित समय सीमा के भीतर समझौता न कर पाने के बाद कनाडा पर ये आयात शुल्क लगाए गए।
सैनी, मधुकांत
वार्ता/स्पुतनिक
More News

होर्मुज़ जलडमरूमध्य अब एक 'व्यापक रणनीतिक समुद्री क्षेत्र' बन गया है : आईआरजीसी

12 May 2026 | 5:08 PM

तेहरान, 12 मई (वार्ता) ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल एक संकीर्ण समुद्री मार्ग नहीं रह गया है, बल्कि इसे एक "व्यापक रणनीतिक और परिचालन समुद्री क्षेत्र" के रूप में देखा जा रहा है।.

see more..

2027 तक सीमित रहेगा यूएई का गैस उत्पादन :एडनॉक

12 May 2026 | 4:49 PM

अबू धाबी, 12 मई (वार्ता) अबू धाबी राष्ट्रीय गैस कंपनी (एडनॉक) ने कहा है कि हालिया युद्ध के दौरान ईरानी हमलों से हुए नुकसान के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का प्रमुख गैस प्रसंस्करण केंद्र वर्ष 2027 से पहले पूर्ण उत्पादन क्षमता पर वापस नहीं लौट पाएगा।.

see more..

पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाका, नौ की मौत, 33 घायल

12 May 2026 | 4:06 PM

लक्की मरवत, 12 मई (वार्ता) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले की सराय नौरंग तहसील में मंगलवार को एक विस्फोट में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी, जबकि 33 अन्य घायल हो गये।.

see more..

हिज्जबुल्ला ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना पर 20 हमले करने का किया दावा

12 May 2026 | 3:56 PM

बेरूत, 12 मई (वार्ता) लेबनानी ग्रुप हिज्जबुल्ला ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना पर 20 हमले करने का दावा किया है। .

see more..

शी जिनपिंग से मुलाकात में ट्रंप व्यापार, ईरान और ताइवान पर करेंगे बातचीत

12 May 2026 | 3:10 PM

वॉशिंगटन/बीजिंग, 12 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के लिए बीजिंग रवाना हो गए हैं, जहां दोनों वैश्विक नेता व्यापार, युद्ध कूटनीति और ताइवान पर गंभीर चर्चा करेंगे। .

see more..