Thursday, Jan 15 2026 | Time 01:39 Hrs(IST)
दुनिया


संयुक्त राष्ट्र ने शांति सैनिकों पर इजराइली हमले की निंदा की

बेरूत, 03 सितंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र ने दक्षिणी लेबनान में अपने शांति सैनिकों पर इजराइली ड्रोन हमले की निंदा की और इसे पिछले नवंबर में हुए युद्ध विराम समझौते के बाद से अपने कर्मियों तथा संपत्तियों को निशाना बनाकर की गयी सबसे गंभीर घटनाओं में से एक बताया है।
संयुक्त राष्ट्र की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि शांति सैनिकों और उनकी संपत्तियों को खतरे में डालने वाली या उनके निर्धारित कार्यों में हस्तक्षेप करने वाली कोई भी कार्रवाई अस्वीकार्य है और प्रस्ताव 1701 तथा अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है।
बयान में यह भी कहा गया है कि सुरक्षा परिषद के शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) की है।
गौरतलब है कि आईडीएफ के ड्रोनों ने मंगलवार सुबह लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के शांति सैनिकों के पास चार ग्रेनेड गिराये। शांति सैनिक ब्लू लाइन के पास संयुक्त राष्ट्र के एक ठिकाने तक पहुँचने में बाधा डाल रहे अवरोधों को हटा रहे थे। एक ग्रेनेड संयुक्त राष्ट्र कर्मियों और वाहनों के 20 मीटर के दायरे में गिरा, जबकि तीन अन्य लगभग 100 मीटर के दायरे में गिरे।
अशोक, जितेन्द्र
वार्ता/ शिन्हुआ
More News

अमेरिका ने 75 देशों के लिए वीजा प्रक्रिया रोकी

14 Jan 2026 | 10:05 PM

वॉशिंगटन, 14 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमालिया, रूस, अफगानिस्तान, ब्राजील, ईरान, इराक, मिस्र, नाइजीरिया, थाईलैंड और यमन सहित 75 देशों के लिए सभी वीजा प्रक्रियाओं पर रोक लगा दी है। .

see more..

मोरक्को में सात साल के भीषण सूखे का अंत, बारिश और बर्फबारी से जल भंडार में भारी बढ़ोतरी

14 Jan 2026 | 8:55 PM

रबात, 14 जनवरी (वार्ता) हाल ही में हुई रिकॉर्ड बारिश और बर्फबारी के कारण मोरक्को सात साल के लंबे और भीषण सूखे से सफलतापूर्वक उबर गया है और देश के जल स्रोतों तथा बांधों के जलस्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मोरक्को के उपकरण एवं जल मंत्री निज़ार बरका ने सोमवार को रबात में यह जानकारी दी। .

see more..

थाईलैंड में क्रेन-ट्रेन दुर्घटना में 31 मरे, 67 घायल

14 Jan 2026 | 7:19 PM

बैंकॉक, 14 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) थाईलैंड के नखोन रतचसिमा में क्रेन से टक्कर के बाद रेलगाड़ी के पटरी से उतरने की दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गयी है, जबकि 67 लोग घायल हुए हैं। यह ट्रेन बैंकॉक से उबोन रतचथानी प्रांत जा रही थी। .

see more..

जापान के प्रधानमंत्री 19 जनवरी को मध्यावधि चुनाव के लिए निचले सदन को भंग करने की योजना का विवरण देंगी

14 Jan 2026 | 7:08 PM

टोक्यो, 14 जनवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची संभवत: 19 जनवरी को निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) को भंग कर मध्यावधि चुनाव कराने की अपनी योजना का विस्तृत विवरण देंगी। सत्तारूढ़ दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ बुधवार को हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी गई।.

see more..

वेनेजुएला ने चार अमेरिकी नागरिकों को किया रिहा

14 Jan 2026 | 5:57 PM

वाशिंगटन, 14 जनवरी (वार्ता) वेनेजुएला की अंतरिम सरकार ने कम से कम चार अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है। .

see more..