Wednesday, May 20 2026 | Time 06:35 Hrs(IST)
दुनिया


इजरायल ने गाजा में जोरदार हमले शुरू किये

गाजा/यरूशलम, 16 सितंबर (वार्ता) इजरायल ने गाजा शहर पर मंगलवार को भारी बमबारी शुरू की । मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है।
अमेरिका मीडिया एक्सियोस ने अपनी रिपोर्ट में इजरायली अधिकारियों के हवाले से बताया कि इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा करने के लिए जमीनी हमला किया है। इजरायली समाचार पत्र द 'जेरूसलम पोस्ट' ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार देर रात गाजा शहर पर आक्रमण किया। टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार हाल के दिनों में आईडीएफ ने शहर के अंदर और आसपास धीरे-धीरे हवाई हमलों को बढ़ाया है लेकिन उत्तरी शहर में घनी आबादी के बीच अभी अपनी सेना नहीं भेजी है।
गाजा के स्थानीय सूत्रों और चश्मदीदों ने गाजा शहर में इजरायली टैंकों के घुसपैठ को नकार दिया। गाजा के एक निवासी ने कहा कि अभी तक शहर के भीतर इजरायल टैंकों के प्रवेश या आवाजाही की कोई खबर नहीं है। लेकिन उन्होंने शहर के अधिकतर हिस्सों में हवाई हमले और ड्रोन बमबारी की पुष्टि की है।
गाजा शहर में हवाई हमलों और बमबारी के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने मंगलवार सुबह एक बयान में कहा गया कि "गाजा जल रहा है"
श्री काट्ज ने कहा कि आईडीएफ आतंकवादी बुनियादी ढाँचों पर कड़े हमला कर रही है और हमास को हराने तथा बंधकों की रिहाई की दिशा में काम कर रही है।श्री काट्ज ने कहा, "जब तक मिशन पूरा नहीं हो जाता हम न तरस खायेंगे और न ही पीछे हटेंगे।"
फिलिस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी वाफा ने बताया कि इजरायली सेना सोमवार रात से गाजा शहर पर लगातार हमले कर रही है। वाफा ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से कहा कि इजरायल के लड़ाकू विमान शहर पर बिना रुके लगातार हमले कर रहे हैं।
इजरायली सेना के रेडियो ने बताया कि हाल ही के सप्ताहों में कम से कम तीन लाख फिलिस्तिनियों ने गाजा शहर छोड़ा है। गाजा में कम से कम 10 लाख लोग रहते हैं।
गौरतलब है कि अगस्त की शुरूआत में इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने गाजा शहर पर कब्जा करने वाली एक योजना को मंजूरी दी। इजरायली सेना के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा कि इस महीने के शुरुआत में इजरायली सेना ने गाजा शहर के करीब 40 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया है और आने वाले दिनों में हम इस क्षेत्र के सबसे बड़े शहरी केंद्र पर कब्जा करने के लिये तेजी से हमले करेंगे।
सं जितेन्द्र
वार्ता
More News

डीआरडीओ ने निर्देशित मिसाइल वी 3 का हवा से जमीन और हवा से हवा मोड में सफल परीक्षण किया

19 May 2026 | 10:12 PM

नयी दिल्ली 19 मई (वार्ता) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित डीआरडीओ परीक्षण क्षेत्र में मानव रहित हवाई यान से प्रक्षेपित सटीक निर्देशित मिसाइल (यूएलपीजीएम)-वी3 के अंतिम विन्यास विकास परीक्षणों को हवा से जमीन तथा हवा से हवा दोनों मोड में सफलतापूर्वक पूरा किया है। .

see more..

व्यापार- प्रौद्योगिकी में सहयोग बढायेंगे भारत व नॉर्डिक देश,आतंकवाद के खिलाफ भी एकजुट:मोदी

19 May 2026 | 9:24 PM

ओस्लो 19 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत और पांच नॉर्डिक देश व्यापार और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का पुख्ता करेंगे और वैश्विक शांति , नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाये रखने तथा बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधारों के मुद्दे पर सभी एकजुट हैं। .

see more..

फ्रांस एवं ओएससीई के 40 सदस्य देशों ने यूक्रेनी बच्चों पर अत्याचार के लिए रूस के खिलाफ जांच की कार्रवाई शुरू की

19 May 2026 | 9:03 PM

पेरिस, 19 मई (वार्ता) फ्रांस और सुरक्षा एवं सहयोग संगठन (ओएससीई) के 40 सदस्य देशों ने यूक्रेनी बच्चों के कथित अपहरण और उन्हें जबरन अपने देश भेजने के मामले में रूस के खिलाफ जांच की कार्रवाई शुरू की ।.

see more..

नार्वे की यात्रा संपन्न कर अंतिम चरण में इटली के लिए रवाना हुए मोदी

19 May 2026 | 8:42 PM

ओस्लो 19 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण के पड़ाव को पूरा कर मंगलवार शाम नार्वे से अंतिम चरण की यात्रा के लिए इटली रवाना हो गये। .

see more..

अमेरिका ने क्यूबा के 11 सत्ताधारी नेताओं और तीन सरकारी संस्थाओं पर लगाए नये प्रतिबंध

19 May 2026 | 7:47 PM

वाशिंगटन, 19 मई (वार्ता) अमेरिका ने क्यूबा के 11 सत्ताधारी नेताओं और तीन सरकारी संगठनों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें क्यूबा के सुरक्षा तंत्र से जुड़े सरकारी अधिकारी और सैन्य अधिकारी शामिल हैं। .

see more..