More News16 Mar 2026 | 2:21 PMतेहरान, 16 मार्च (वार्ता) ईरान के मार्कज़ी प्रांत में अमेरिका और इज़राइल के हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ये हमले अलग-अलग स्थानों पर किए गए।.
see more.. 16 Mar 2026 | 12:58 PMमॉस्को, 16 मार्च (वार्ता) रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में देश के विभिन्न क्षेत्रों में यूक्रेन के 145 ड्रोन मार गिराये हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "पिछली रात के दौरान ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने विमान-प्रकार के 145 यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) को रोका और नष्ट कर दिया।"
बयान में कहा गया है कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में मॉस्को क्षेत्र के ऊपर 53 ड्रोन रोके और नष्ट किये, जिनमें मॉस्को की ओर उड़ रहे 46 ड्रोन भी शामिल थे।
शादाब, उप्रेती
वार्ता/स्पूतनिक.
see more.. 16 Mar 2026 | 12:55 PMकाबुल, 16 मार्च (वार्ता) पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में रविवार रात सीमा पार से किये गये हमलों में दो लोग मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी तोपखाने ने रविवार रात गुरबाज और जाजी मैदान जिलों के कुछ इलाकों को निशाना बनाया। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग जख्मी हो गये।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक, दो हफ्ते पहले सीमा पर शुरू हुई झड़पों के बाद से अब तक कई लोग मारे गये और घायल हुए हैं।
आलम उप्रेती
वार्ता.
see more.. 16 Mar 2026 | 12:39 PMबैंकॉक, 16 मार्च (वार्ता) होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले का शिकार थाईलैंड के मालवाहक जहाज के चालक दल के 20 सदस्य सोमवार को थाईलैंड पहुंच गये, जबकि तीन अब भी लापता हैं।.
see more..
16 Mar 2026 | 12:16 PMटोक्यो, 16 मार्च (वार्ता) जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच जापान ने जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नौसैनिक पोत भेजने का कोई निर्णय नहीं लिया है। संसद में बोलते हुए सुश्री ताकाइची ने कहा कि सरकार अभी भी इस बात की जांच कर रही है कि जापान की कानूनी संरचना के अंदर क्या क्या कदम उठाए जा सकते हैं और वह स्वतंत्र रूप से क्या कार्रवाई कर सकती है।
see more..