Monday, Sep 7 2026 | Time 12:21 Hrs(IST)
दुनिया


आस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने रोजाना पैकेजिंग के लिये प्राकृतिक प्लास्टिक फिल्म विकसित की

मेलबर्न, 03 अक्टूबर (वार्ता) आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने खाद्य अपशिष्ट शर्करा से प्राकृतिक प्लास्टिक फिल्म्स विकसित की है, जो पेट्रोलियम आधारित पैकेजिंग का स्थान ले सकती हैं तथा खाद्य और कृषि उपयोगों के लिये खाद योग्य विकल्प बन सकती हैं।
आस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय(एमओएन) ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुये कहा कि खाद्य अपशिष्ट शर्करा को पॉलीहाइड्रॉक्सीएल्केनोएट्स (पीएचए) बायोपॉलिमर में बदलकर एक नये प्रकार के बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक की क्षमता को परखा गया है।
एमओएन के रासायनिक एवं जैविक इंजीनियरिंग विभाग के एडवर्ड एटनबरो ने कहा कि यह शोध दिखाता है कि खाद्य अपशिष्ट को कैसे टिकाऊ, कम्पोस्ट योग्य बहुत ही बारीक फिल्मों में परिवर्तित किया जा सकता है, जिनमें समायोजन वाले गुण होते हैं।
बयान में कहा गया कि विभिन्न जीवाणु प्रजातियों का चयन करके और उनके पॉलिमरों को मिश्रित करके, शोधकर्ताओं ने ऐसी फिल्में तैयार की हैं जो पारंपरिक प्लास्टिक की तरह काम करती हैं और उन्हें अन्य आकृतियों या ठोस पदार्थों में ढाला जा सकता है।
इस समय वैश्विक प्लास्टिक उत्पादन हर वर्ष 40 करोड़ टन से अधिक है, जिसमें से अधिकांश एकल-उपयोग वाले उत्पाद है। इसलिए यह अध्ययन तापमान-संवेदनशील पैकेजिंग, चिकित्सा फिल्मों और अन्य उत्पादों के लिए बायोप्लास्टिक्स को डिजाइन करने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है, जो एकल-उपयोग प्लास्टिक कचरे की वैश्विक चुनौती का समाधान करता है।
ब्रिटिश जर्नल माइक्रोबियल सेल फैक्ट्रीज़ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार शोधकर्ताओं ने मिट्टी में रहने वाले जीवाणुओं दो क्यूप्रियाविडस नेकेटर और स्यूडोमोनास पुटिडा को शर्करा, लवण, पोषक तत्वों और सूक्ष्म तत्वों के सही मिश्रण वाला सावधानीपूर्वक संतुलित "आहार" खिलाया।
जब सूक्ष्मजीवों ने अपनी कोशिकाओं के अंदर प्लास्टिक का निर्माण कर लिया तो शोधकर्ताओं ने उसे निकालकर लगभग 20 माइक्रोन बहुत ही पतली फिल्म में ढाला तथा उसके लचीलेपन, मजबूती और पिघलने का परीक्षण किया।
श्री एटनबरो ने कहा, "पीएचए की बहुमुखी प्रतिभा का मतलब है कि हम उन सामग्रियों की पुनःकल्पना कर सकते हैं जिन पर हम रोजाना निर्भर रहते हैं, वह भी पारंपरिक प्लास्टिक की पर्यावरणीय लागत के बिना।" उन्होंने आगे कहा कि इससे पैकेजिंग में टिकाऊ विकल्पों के रास्ते खुल जाते हैं, विशेष रूप से जहां उन्हें खाद्य या कृषि अपशिष्ट के साथ खाद में बदला जा सकता है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि वे अब उद्योग भागीदारों के साथ मिलकर बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग और चिकित्सा समाधान विकसित करने पर काम कर रहे हैं, जिनका व्यावसायिक उपयोग संभव है।
सं जितेन्द्र
वार्ता/शिन्हुआ
More News

उत्तर कोरिया ने समुद्री इलाकों में सबसे शक्तिशाली रणनीतिक हथियार तैनात करने की घोषणा की

07 Sep 2026 | 9:38 AM

सोल, 07 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने कहा कि प्योंगयांग अपनी सैन्य ताकत को और बढ़ाने के साथ-साथ अहम समुद्री इलाकों में सबसे शक्तिशाली रणनीतिक हथियार तैनात करने की योजना बना रहा है।कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, श्री किम ने कहा, "हम सबसे महत्वपूर्ण समुद्री इलाकों में अपनी सबसे ताकतवर रणनीतिक हथियार तैनात करेंगे और देश की समुद्री संप्रभुता, पूर्वोत्तर एशिया में सुरक्षा हालात और वैश्विक शांति की रक्षा के लिए एक सिद्धांत-आधारित एवं ज़िम्मेदार तैयारी का प्रदर्शन करेंगे।".

see more..

यमन में हालिया झड़प में 100 से सैनिक और हूती लड़ाके मारे गए या घायल हुए

07 Sep 2026 | 9:05 AM

काहिरा, 07 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) दक्षिण-पश्चिम यमन में हुई हालिया झड़पों में यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार और अंसार अल्लाह आंदोलन (जिसे हूती भी कहा जाता है) के 100 से ज़्यादा सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं। यह जानकारी एक सैन्य सूत्र ने रविवार को स्पुतनिक को दी।.

see more..

ब्रिटिश अधिकारियों ने इंग्लिश चैनल में 140 प्रवासियों को ले जा रही नाव को रोका

07 Sep 2026 | 8:41 AM

मास्को, 07 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) ब्रिटिश कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इंग्लिश चैनल में अवैध रूप से 140 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव को रोका। यह जानकारी स्काई न्यूज़ ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में दी। .

see more..

मियामी में कार्गो विमान के रनवे से उतरने से पांच लोगों की मौत

07 Sep 2026 | 8:25 AM

मास्को, 07 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लैंडिंग के दौरान अमेज़न का एक कार्गो विमान रनवे से उतरकर कई गाड़ियों से टकरा गया। आग लगने के बाद विमान से काले धुएं का गुबार हवा में उठने लगा और इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने रविवार शाम को दी।.

see more..

आरएसएस की विचारधारा दुनिया को संघर्षों से निकाल सकती है: भागवत

07 Sep 2026 | 1:07 AM

नयी दिल्ली/लंदन, 06 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को लंदन में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू सभ्यता की विचारधारा को वैश्विक संघर्षों के समाधान का आधार बताते हुए कहा कि दुनिया को मतभेदों के बजाय समानताओं पर ध्यान देना और 'जियो और जीने दो' की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।.

see more..