Monday, Aug 17 2026 | Time 17:21 Hrs(IST)
दुनिया


उष्णकटिबंधीय तूफ़ान मातमो से लाओस में भारी बारिश की चेतावनी

वियनतियाने, 03 अक्टूबर (वार्ता) लाओस मौसम ब्यूरो ने उष्णकटिबंधीय तूफ़ान मातमो को लेकर जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों से सतर्क रहने तथा संभावित बाढ़ एवं भूस्खलन के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। मौसम विज्ञान एवं जल विज्ञान विभाग की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, तूफ़ान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और लाओस में प्रवेश करने से पहले इसके फ़िलीपींस को पार करने की उम्मीद है। इससे 3 से 7 अक्टूबर तक देश के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ तूफ़ान, तेज़ हवायें और भारी बारिश हो सकती है।
अधिकारी सभी समुदायों और स्थानीय अधिकारियों से सतर्क रहने और एहतियाती कदम उठाने का आग्रह कर रहे हैं। लंबे समय तक भारी बारिश से कई इलाकों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और शहरी बाढ़ आ सकती है।
लगातार बारिश के कारण लाओस के कई प्रांत व्यापक बाढ़ का सामना कर रहे हैं। नदियों का जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है और पिछले तूफ़ानों के बाद ज़मीनी हालात भी बदतर हो गये हैं, जिससे आगे बाढ़ का ख़तरा बना हुआ है। निवासियों को सलाह दी गयी है कि वे नवीनतम जानकारी रखें और आधिकारिक सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
सोनिया जितेन्द्र
वार्ता-शिन्हुआ
More News

इंडोनेशिया के फ्लोरेस में फिर से भूकंप के तेज झटके, दो दिन पहले आए झटकों में 53 की मौत

17 Aug 2026 | 12:19 PM

जकार्ता, 17 अगस्त (वार्ता) इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंव की तीव्रता 5.9 मापी गयी। .

see more..

पोप लियो चौदह ने वेस्ट बैंक में हिंसा खत्म करने एवं दो देश समाधान के लिए फिर से कोशिशें शुरू करने का किया आग्रह

16 Aug 2026 | 9:38 PM

रोम, 16 अगस्त (वार्ता) पोप लियो चौदह ने रविवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ हिंसा खत्म करने की अपील की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजरायल-फिलिस्तीन विवाद में दो-देश समाधान की दिशा में कोशिशें तेज करने का आग्रह किया।.

see more..

बंगलादेश ने तारिक की भारत यात्रा के लिए 'अनुकूल माहौल' बनाने का आग्रह किया

16 Aug 2026 | 8:01 PM

ढाका/नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) बंगलादेश ने रविवार को भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के अपने अनुरोध पर शीघ्र कार्रवाई करने और प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा के लिए "अनुकूल माहौल" बनाने में मदद करने का आग्रह किया।.

see more..

ऑस्ट्रेलिया : बॉन्डी बीच हमले के बाद न्यू साउथ वेल्स में बंदूक वापसी योजना शुरू होगी

16 Aug 2026 | 7:07 PM

सिडनी, 16 अगस्त (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य में इस साल के अंत में बंदूक वापसी योजना शुरू की जाएगी। बॉन्डी बीच आतंकी हमले के बाद नकदी के बदले हथियार वापस लेने की यह देश की पहली राज्य स्तरीय योजना होगी।.

see more..

हमास प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र में की वार्ता, इजरायली उल्लंघनों, गाजा योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा

16 Aug 2026 | 5:51 PM

काहिरा, 16 अगस्त (वार्ता) हमास के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को काहिरा में मिस्र के अधिकारियों के साथ वार्ता की। फलस्तीनी संगठन के अनुसार, बातचीत का उद्देश्य कथित इजरायली उल्लंघनों से मिस्र को अवगत कराना और गाजा के लिए तय रोडमैप के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। .

see more..