Saturday, Dec 13 2025 | Time 08:54 Hrs(IST)
दुनिया


पुतिन की भारत यात्रा से पहले 'ड्यूमा' ने सैन्य रसद समझौते को मंजूरी दी

मास्को, 03 दिसंबर (वार्ता) रूसी संसद के निचले सदन 'ड्यूमा' ने मंगलवार को भारत के साथ एक प्रमुख अंतर-सरकारी समझौते को मंजूरी प्रदान की जिसमें एक-दूसरे के क्षेत्र में सैन्य कर्मियों के साथ-साथ सैन्य जहाजों एवं विमानों को भेजने की प्रक्रिया शामिल है।
यह रसद समझौता 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चार दिसंबर से शुरू हो रही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नयी दिल्ली की राजकीय यात्रा से पहले रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
फरवरी 2025 में भारतीय राजदूत विनय कुमार और तत्कालीन रूसी उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन द्वारा हस्ताक्षरित रसद समर्थन के पारस्परिक समझौते के माध्यम से दोनों देशों के बीच संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण, मानवीय मिशन एवं आपदा राहत कार्यों के लिए सैन्य सुविधाओं, हवाई क्षेत्र एवं बंदरगाहों के पारस्परिक उपयोग की सुविधा प्राप्त होगी है। इससे आर्कटिक जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी परिचालन सुचारू हो सकेगा।
तास एजेंसी ने कहा कि समझौते में, "रूस की सैन्य इकाइयों, नौसैनिक जहाजों एवं सैन्य विमानों को भारतीय क्षेत्र में भेजने की प्रक्रियाओं पर रूसी सरकार एवं भारत सरकार के बीच समझौता और भारत की सैन्य इकाइयों, नौसैनिक जहाजों और सैन्य विमानों को रूसी क्षेत्र में भेजने और उनके पारस्परिक सैन्य समर्थन पर 18 फरवरी, 2025 को मास्को में हस्ताक्षरित समझौते की पुष्टि की जाएगी।"
एक विस्तृत नोट में इस बात पर बल दिया गया है कि यह समझौता सैनिकों की तैनाती, नौसेना के जहाजों द्वारा बंदरगाहों पर आने-जाने तथा रूसी एवं भारतीय सैन्य विमानों द्वारा हवाई क्षेत्र और हवाई क्षेत्र अवसंरचना के उपयोग को सुविधाजनक बनाएगा।
दस्तावेज़ में अभ्यास, प्रशिक्षण, मानवीय सहायता, आपदा राहत और अन्य संयुक्त गतिविधियों में दोनों देशों की सैन्य संरचनाओं, नौसैनिक जहाजों और सैन्य विमानों के लिए रसद सहायता की व्यवस्था की रूपरेखा भी तैयार की गई है।
कैबिनेट ने इस बात पर बल दिया कि इस समझौते के माध्यम से हवाई क्षेत्र का पारस्परिक उपयोग आसान होगा और रूसी तथा भारतीय युद्धपोतों को एक-दूसरे के बंदरगाहों तक पहुंचने में आसानी होगी। कुल मिलाकर यह समझौता दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को काफ़ी मज़बूत करेगा।
अभय, मधुकांत
वार्ता
More News

पाकिस्तान में वित्त वर्ष 2025-26 के पहले पांच महीनों में कारों की बिक्री 43 प्रतिशत बढ़ी

12 Dec 2025 | 6:22 PM

इस्लामाबाद, 12 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तान में वित्त वर्ष 2025-26 के पहले पांच महीनों में कारों की बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान में कारों में वृद्धि का मुख्य कारण ब्याज दरों में कमी और आर्थिक सुधार माना जा रहा है। .

see more..

ईयू ने अफ़गानिस्तान में खाद्य सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये दिए

12 Dec 2025 | 4:22 PM

मॉस्को, 12 दिसंबर (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) ने अफ़गानिस्तान में मानवीय जरुरतों को मज़बूत करने और खाद्य सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को दो करोड़ 90 लाख 30 हजार रुपये दिए हैं।.

see more..

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सात अक्टूबर के हमलों में हमास पर मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप लगाया

12 Dec 2025 | 4:18 PM

लंदन, 12 दिसंबर (वार्ता) एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि हमास और अन्य फिलिस्तीनी सशस्त्र समूहों ने सात अक्टूबर, 2023 से दक्षिणी इज़रायल पर शुरू किये गये अपने हमलों के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध, युद्ध अपराध और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन किया है।.

see more..

अमेरिका और जापान ने चीन के रडार लॉक की घटना पर चिंता जताई

12 Dec 2025 | 3:20 PM

टोक्यो, 12 दिसंबर (वार्ता) अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने चीनी सैन्य विमान से जुड़े रडार लॉक की घटना पर गंभीर चिंता जताई।.

see more..

रेडिट ने किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर किया मुकदमा

12 Dec 2025 | 3:07 PM

मॉस्को, 12 दिसंबर (वार्ता) सोशल नेटवर्क रेडिट ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया उच्च न्यायालय में ऑस्ट्रेलिया और वहां के संचार मंत्री अनिका वेल्स के खिलाफ मुकदमा दायर कर 16 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध कानून रद्द करने की मांग की है।.

see more..