Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:13 Hrs(IST)
दुनिया


ऑस्ट्रेलिया ने कम उम्र के बच्चों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश नहीं मानने वाली सोशल मीडिया कंपनियों को दी चेतावनी

कैनबरा, 03 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री अनिका वेल्स ने बुधवार को सोशल मीडिया कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध का पालन करने में विफल रहती हैं तो उन्हें लाखों डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने का आदेश 10 दिसंबर से प्रभावी हो जायेगा और इससे एक सप्ताह पहले अपने भाषण में सुश्री वेल्स ने स्वीकार किया कि कुछ बच्चे नए प्रतिबंधों से बचने का रास्ता खोज लेंगे। इस मामले में कड़ा रूख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि जो कंपनियां प्रतिबंध को लागू नहीं करेंगी, वे कानूनी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करेंगी और उन्हें 4.95 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (3.259 करोड़ अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।
सुश्री वेल्स ने नेशनल प्रेस क्लब में कहा कि हम जानते हैं कि यह पहले दिन से ही सही नहीं हो सकेगा लेकिन हम हार नहीं मानेंगे और हम इन मीडिया प्लेटफार्मों को छूट नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार का अनुमान है कि आठ से 15 वर्ष की आयु के 86 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई बच्चे सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। सुश्री वेल्स ने कहा कि सरकार मानती है कि इस योजना को निष्पक्ष एवं सटीक रूप से लागू करने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं।
अभय जितेन्द्र
वार्ता
More News

पाकिस्तान में वित्त वर्ष 2025-26 के पहले पांच महीनों में कारों की बिक्री 43 प्रतिशत बढ़ी

12 Dec 2025 | 6:22 PM

इस्लामाबाद, 12 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तान में वित्त वर्ष 2025-26 के पहले पांच महीनों में कारों की बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान में कारों में वृद्धि का मुख्य कारण ब्याज दरों में कमी और आर्थिक सुधार माना जा रहा है। .

see more..

ईयू ने अफ़गानिस्तान में खाद्य सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये दिए

12 Dec 2025 | 4:22 PM

मॉस्को, 12 दिसंबर (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) ने अफ़गानिस्तान में मानवीय जरुरतों को मज़बूत करने और खाद्य सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को दो करोड़ 90 लाख 30 हजार रुपये दिए हैं।.

see more..

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सात अक्टूबर के हमलों में हमास पर मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप लगाया

12 Dec 2025 | 4:18 PM

लंदन, 12 दिसंबर (वार्ता) एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि हमास और अन्य फिलिस्तीनी सशस्त्र समूहों ने सात अक्टूबर, 2023 से दक्षिणी इज़रायल पर शुरू किये गये अपने हमलों के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध, युद्ध अपराध और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन किया है।.

see more..

अमेरिका और जापान ने चीन के रडार लॉक की घटना पर चिंता जताई

12 Dec 2025 | 3:20 PM

टोक्यो, 12 दिसंबर (वार्ता) अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने चीनी सैन्य विमान से जुड़े रडार लॉक की घटना पर गंभीर चिंता जताई।.

see more..

रेडिट ने किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर किया मुकदमा

12 Dec 2025 | 3:07 PM

मॉस्को, 12 दिसंबर (वार्ता) सोशल नेटवर्क रेडिट ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया उच्च न्यायालय में ऑस्ट्रेलिया और वहां के संचार मंत्री अनिका वेल्स के खिलाफ मुकदमा दायर कर 16 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध कानून रद्द करने की मांग की है।.

see more..