Sunday, May 10 2026 | Time 01:21 Hrs(IST)
दुनिया


युद्धविराम विश्व शांति के लिए बड़ा दिन': ट्रंप

युद्धविराम विश्व शांति के लिए बड़ा दिन': ट्रंप

वाशिंगटन, 08 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम को विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन बताया और कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेगा।




उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा चाहता है क्योंकि वे तंग आ चुके हैं। इसी तरह बाकी सभी भी तंग आ चुके हैं।' उन्होंने कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात बढ़ाने में मदद करेगा और कई सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।


 


उन्होंने कहा कि खूब पैसा बनाया जाएगा और ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। श्री ट्रंप ने कहा कि हम हर तरह की आपूर्ति लेकर आएंगे और यहीं आसपास मंडराते रहेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सब कुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सब कुछ ठीक चलेगा।


 


श्री ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका की तरह पश्चिम एशिया का स्वर्ण युग हो सकता है।


 


अभय

वार्ता

More News

संरा में होर्मुज़ पर प्रस्ताव लाएगा अमेरिका, ईरान को वैश्विक जलमार्ग नियंत्रित करने के प्रति चेताया

09 May 2026 | 5:11 PM

रोम, 09 मई (वार्ता) अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण स्थापित करने की ईरानी कोशिशों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र (संरा) सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। .

see more..
अगले हफ्ते इस्लामाबाद में बातचीत शुरू कर सकते हैं अमेरिका, ईरान : रिपोर्ट

अगले हफ्ते इस्लामाबाद में बातचीत शुरू कर सकते हैं अमेरिका, ईरान : रिपोर्ट

09 May 2026 | 4:53 PM

वॉशिंगटन/तेहरान, 09 मई (वार्ता) व्हाइट हाउस द्वारा ईरान से संघर्ष समाप्ति संबंधी प्रस्ताव पर जवाब की प्रतीक्षा के बीच खबरें सामने आई हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता अगले सप्ताह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में फिर शुरू हो सकती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों पक्ष मध्यस्थों के साथ मिलकर एक पृष्ठ के 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन का मसौदा तैयार कर रहे हैं। प्रस्तावित रूपरेखा के तहत एक महीने की वार्ता प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसका उद्देश्य जारी संघर्ष को समाप्त करना है।

see more..

युद्ध से पहले परमाणु हथियार बना रहा था ईरान, इसका कोई सबूत नहीं : पूर्व आतंकवाद-निरोधक प्रमुख

09 May 2026 | 4:17 PM

वॉशिंगटन, 09 मई (वार्ता) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (एनसीसी) प्रमुख जो केंट ने दावा किया है कि हालिया युद्ध से पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का आकलन था कि ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं कर रहा था।.

see more..

हसीना ने सुभेंदु को मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी

09 May 2026 | 3:47 PM

ढाका 09 मई (वार्ता) बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। .

see more..

महान विजय की 81वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मास्को में आयोजित समारोह में भाग लेंगे तोकायेव

09 May 2026 | 2:31 PM

मास्को, 9 मई (स्पुतनिक/वार्ता) कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव मास्को में रूस के विजय दिवस समारोह में शामिल होंगे।.

see more..