Monday, May 18 2026 | Time 09:26 Hrs(IST)
दुनिया


इजरायल ने ईरान पर हमलों को रोकने के लिए ट्रम्प के निर्णय का समर्थन किया

तेल अवीब, 08 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार कहा कि वह ईरान के खिलाफ हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले का समर्थन करते हैं लेकिन इस सीजफायर में लेबनान की लड़ाई शामिल नहीं है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक बयान में कहा, "इजरायल अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान के विरुद्ध हमलों को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने के निर्णय का समर्थन करता है, बशर्ते ईरान तुरंत जलडमरूमध्य खोल दे और अमेरिका, इजरायल तथा क्षेत्र के अन्य देशों पर सभी हमले बंद कर दे।"
बयान के अनुसार, इजरायल अमेरिका के उन निर्णयों का भी समर्थन करता है जिनका उद्देश्य इजरायल, अमेरिका और अरब देशों के लिए "परमाणु, मिसाइल और आतंकी खतरे" को समाप्त करना है। कार्यालय ने उल्लेख किया, "अमेरिका ने इजरायल को बताया है कि वह आगामी वार्ताओं में अमेरिका, इजरायल और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों के साझा किए इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
बयान में हालांकि यह भी कहा गया कि दो सप्ताह के युद्धविराम में लेबनान शामिल नहीं है। इससे पहले, श्री ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह ईरान के साथ दो सप्ताह के द्विपक्षीय युद्धविराम के लिए सहमत हो गये हैं। अमेरिकी नेता ने कहा कि ईरान भी होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर सहमत हो गया है। बाद में,
संघर्षविराम में मध्यस्थता की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ़ ने पहले कहा था कि संघर्षविराम में लेबनान भी शामिल है।
ईरान ने भी दावा किया है कि उसने संघर्षविराम समझौता इसलिए किया है क्योंकि अमेरिका ने उनकी आठ शर्तें मान ली हैं. इसमें एक शर्त यह भी था कि लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध सहित सभी मोर्चों पर युद्ध को रोका जाएगा लेकिन अब इजरायल ने साफ-साफ कह दिया है कि यह संघर्षविराम लेबनान के लिए नहीं है।
वहीं दूसरी ओर, ईरानी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि तेहरान शुक्रवार को इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करेगा।
मनोज उप्रेती
वार्ता
More News

अमेरिका ने ईरान के सामने रखा नया 5-सूत्री प्रस्ताव, यूरेनियम सौंपने और परमाणु प्रतिबंधों की शर्त

17 May 2026 | 11:21 PM

तेहरान, 17 मई (वार्ता) अमेरिका ने ईरान के साथ जारी तनाव को कम करने और बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए तेहरान के सामने एक नया पांच-सूत्री प्रस्ताव पेश किया है। .

see more..

लूला ने ट्रंप से क्यूबा की आर्थिक नाकेबंदी खत्म करने का किया आग्रह

17 May 2026 | 11:03 PM

मेक्सिको सिटी, 17 मई (वार्ता) ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से क्यूबा पर दशकों से जारी आर्थिक नाकेबंदी को हटाने का आग्रह किया है।.

see more..
स्वीडन पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने खुद हवाई अड्डे पर किया स्वागत

स्वीडन पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने खुद हवाई अड्डे पर किया स्वागत

17 May 2026 | 9:28 PM

गोथेनबर्ग (स्वीडन) 17 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में रविवार देर शाम यहां पहुंचे जहां स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने खुद हवाई अड्डे आकर उनका स्वागत किया। भारतीय समुदाय के लोगों ने भी श्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री मोदी ने नीदरलैंड से स्वीडन की दो दिन की यात्रा पर आने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह व्यापार, निवेश और रक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी करने के लिए बातचीत को उत्सुक हैं।

see more..

मॉस्को में यूक्रेनी ड्रोन हमला: एक भारतीय नागरिक की मौत, तीन अन्य घायल

17 May 2026 | 7:55 PM

मॉस्को, 17 मई (वार्ता) रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा किए गए एक बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और तीन अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को इस दुखद घटना की आधिकारिक पुष्टि की।.

see more..

ईरान ने अमेरिका, इजरायल पर लगाया ऊर्जा बाजार में अस्थिरता पैदा करने का आरोप

17 May 2026 | 7:52 PM

तेहरान, 17 मई (वार्ता) ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल तेहरान के खिलाफ एक अवैध "अपनी पसंद के युद्ध" को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।.

see more..