Monday, May 18 2026 | Time 08:43 Hrs(IST)
दुनिया


संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम का स्वागत किया, इसे बनाये रखने और स्थायी शांति का भी आह्वान किया

न्यूयॉर्क, 08 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा का स्वागत करते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने बुधवार को संबंधित देशों के नेताओं से क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए अपने दायित्वों का पालन करने का आग्रह किया।
श्री गुटेरेस ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करने और युद्धविराम की शर्तों का सम्मान करने का आग्रह किया। उन्होंने इसे क्षेत्र में स्थायी और व्यापक शांति प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
महासचिव ने नागरिक जीवन की रक्षा करने और मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए शत्रुता समाप्त करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युद्धविराम करवाने में अहम भूमिका के लिए इसमें शामिल मध्यस्थ पाकिस्तान और अन्य देशों के प्रयासों की भी तहे दिल से सराहना की। उन्होंने पाकिस्तान, मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब सहित अन्य देशों के नेतृत्व में किये गये राजनयिक प्रयासों को भी स्वीकार किया और बातचीत को आगे बढ़ाने एवं तनाव कम करने का श्रेय उन्हें दिया।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के व्यक्तिगत दूत, जीन अरनॉल्ट, स्थायी शांति की दिशा में प्रयासों का समर्थन करने के लिए वर्तमान में इस क्षेत्र के दौरे पर हैं।
आलम जितेन्द्र
वार्ता
More News

लूला ने ट्रंप से क्यूबा की आर्थिक नाकेबंदी खत्म करने का किया आग्रह

17 May 2026 | 11:03 PM

मेक्सिको सिटी, 17 मई (वार्ता) ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से क्यूबा पर दशकों से जारी आर्थिक नाकेबंदी को हटाने का आग्रह किया है।.

see more..
स्वीडन पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने खुद हवाई अड्डे पर किया स्वागत

स्वीडन पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने खुद हवाई अड्डे पर किया स्वागत

17 May 2026 | 9:28 PM

गोथेनबर्ग (स्वीडन) 17 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में रविवार देर शाम यहां पहुंचे जहां स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने खुद हवाई अड्डे आकर उनका स्वागत किया। भारतीय समुदाय के लोगों ने भी श्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री मोदी ने नीदरलैंड से स्वीडन की दो दिन की यात्रा पर आने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह व्यापार, निवेश और रक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी करने के लिए बातचीत को उत्सुक हैं।

see more..

मॉस्को में यूक्रेनी ड्रोन हमला: एक भारतीय नागरिक की मौत, तीन अन्य घायल

17 May 2026 | 7:55 PM

मॉस्को, 17 मई (वार्ता) रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा किए गए एक बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और तीन अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को इस दुखद घटना की आधिकारिक पुष्टि की।.

see more..

ईरान ने अमेरिका, इजरायल पर लगाया ऊर्जा बाजार में अस्थिरता पैदा करने का आरोप

17 May 2026 | 7:52 PM

तेहरान, 17 मई (वार्ता) ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल तेहरान के खिलाफ एक अवैध "अपनी पसंद के युद्ध" को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।.

see more..

यूएई के परमाणु संयंत्र के पास हमला "अस्वीकार्य" : आईएईए प्रमुख ग्रॉसी

17 May 2026 | 7:40 PM

वियना/अबू धाबी, 17 मई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बरकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हुए ड्रोन हमले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि परमाणु केंद्रों के लिए जोखिम पैदा करने वाली कोई भी सैन्य गतिविधि "अस्वीकार्य" है।.

see more..