Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:48 Hrs(IST)
दुनिया


होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए सतर्क दृष्टिकोण अपनाएगी डेनमार्क की शिपिंग कंपनी मेर्स्क

कोपेनहेगन 08 अप्रैल (वार्ता) डेनमार्क की शिपिंग कंपनी मेर्स्क ने बुधवार को कहा कि वह ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए सतर्क दृष्टिकोण अपनाएगी।
दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर शिपिंग समूहों में से एक मेर्स्क ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच सहमत दो सप्ताह के युद्धविराम से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के लिए पारगमन के कुछ अवसर खुल सकते हैं, लेकिन सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने में यह विफल है।
शिपिंग समूह ने एक बयान में कहा, "इस समय, हम एक सतर्क दृष्टिकोण अपना रहे हैं और विशिष्ट सेवाओं में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं।"
इसमें कहा गया, "होर्मुज जलडमरूमध्य से पारगमन का कोई भी निर्णय जोखिमों के निरंतर मूल्यांकन, सुरक्षा स्थिति की बारीकी से निगरानी और संबंधित अधिकारियों एवं भागीदारों से उपलब्ध मार्गदर्शन पर आधारित होगा।"
होर्मुज में व्यवधान के बाद से मेर्स्क को खाड़ी क्षेत्र के कई बंदरगाहों के लिए कार्गो बुकिंग निलंबित करनी पड़ी थी।
कंपनी ने ईंधन की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए दुनिया भर में आपातकालीन बंकर ईंधन अधिभार लागू किया था। हालाँकि, चीन, पाकिस्तान, भारत और फिलीपींस सहित कई एशियाई देश ईरान के साथ समझौते करने में सफल रहे ताकि कुछ जहाजों को जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से गुजरने की अनुमति मिल सके।
भारत अशोक
वार्ता
More News

17 देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा की, तनाव कम करने की अपील

15 Apr 2026 | 8:37 AM

मास्को, 15 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) सत्रह देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा की और पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की प्रक्रिया में लेबनान को शामिल करने का आह्वान किया। यह जानकारी स्पुतनिक ने उन देशों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान के हवाले से दी। .

see more..

लेबनान ने जतायी इज़रायल के साथ होने वाली वार्ता से देश में जारी संकट खत्म होने की उम्मीद

15 Apr 2026 | 12:37 AM

बेरूत/यरूशलम, 14 अप्रैल (वार्ता) लेबनान के नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका के वॉशिंगटन में इज़रायल के साथ उसकी सीधी बातचीत देश में जारी संकट को खत्म करने में मदद कर सकती है। .

see more..

सैन्य कार्रवाई से अमेरिका की "खुद की पैदा की गई समस्याएं" और बढ़ेंगीः पेज़ेश्कियन

14 Apr 2026 | 10:33 PM

तेहरान, 14 अप्रैल (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि सैन्य कार्रवाई से अमेरिका की "खुद की पैदा की गई समस्याएं" और बढ़ जाएंगी, जबकि ईरान ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बावजूद शांति वार्ता जारी रखने की तत्परता दिखायी है।.

see more..

मैक्रों ने अमेरिका-ईरान से की होर्मुज़ खोलने, वार्ता बहाल करने की अपील

14 Apr 2026 | 9:06 PM

पेरिस, 14 अप्रैल (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से वार्ता फिर शुरू करने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना शर्त खोलने का आग्रह किया है।.

see more..

अमेरिकी नाकेबंदी के बीच होर्मुज़ से गुजरा चीन से संबंधित टैंकर

14 Apr 2026 | 8:10 PM

मॉस्को, 14 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद चीन से संबंधित एक प्रतिबंधित तेल टैंकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर ओमान की खाड़ी में प्रवेश कर गया है।.

see more..