Wednesday, Apr 15 2026 | Time 10:26 Hrs(IST)
दुनिया


इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में यूएन शांतिदूत को हिरासत में लिया

बेरूत, 08 अप्रैल (वार्ता) इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूनिफिल) के एक काफिले को रोककर उसके एक शांतिदूत को हिरासत में ले लिया। संयुक्त राष्ट्र (संरा) मिशन ने यह जानकारी दी।
मिशन ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "आज शाम, इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने एक लॉजिस्टिक्स काफिले को रोकने के बाद यूनिफिल के एक शांतिदूत को हिरासत में ले लिया। यूनिफिल के मिशन प्रमुख और बल कमांडर, तथा हमारी संपर्क शाखा द्वारा सीधे और तत्काल संपर्क किए जाने के बाद, शांतिदूत को एक घंटे से भी कम समय में रिहा कर दिया गया।"
मिशन ने कहा कि किसी भी संरा शांतिदूत को हिरासत में लेना अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। बयान में कहा गया कि शांतिदूतों की गतिविधियों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप भी संरा सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का उल्लंघन माना जाता है।
हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच दो मार्च को संघर्ष बढ़ने के बाद से यूनिफिल कमान ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों के परिणामस्वरूप कम से कम तीन शांतिदूतों की मौत की सूचना दी है।
शादाब जितेन्द्र
वार्ता
More News

ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख

15 Apr 2026 | 8:58 AM

मास्को, 15 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) इजरायली खुफिया सेवा (मोसाद) के निदेशक डेविड बार्निया ने कहा कि ईरान में एजेंसी का मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा।.

see more..

17 देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा की, तनाव कम करने की अपील

15 Apr 2026 | 8:37 AM

मास्को, 15 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) सत्रह देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा की और पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की प्रक्रिया में लेबनान को शामिल करने का आह्वान किया। यह जानकारी स्पुतनिक ने उन देशों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान के हवाले से दी। .

see more..

लेबनान ने जतायी इज़रायल के साथ होने वाली वार्ता से देश में जारी संकट खत्म होने की उम्मीद

15 Apr 2026 | 12:37 AM

बेरूत/यरूशलम, 14 अप्रैल (वार्ता) लेबनान के नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका के वॉशिंगटन में इज़रायल के साथ उसकी सीधी बातचीत देश में जारी संकट को खत्म करने में मदद कर सकती है। .

see more..

सैन्य कार्रवाई से अमेरिका की "खुद की पैदा की गई समस्याएं" और बढ़ेंगीः पेज़ेश्कियन

14 Apr 2026 | 10:33 PM

तेहरान, 14 अप्रैल (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि सैन्य कार्रवाई से अमेरिका की "खुद की पैदा की गई समस्याएं" और बढ़ जाएंगी, जबकि ईरान ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बावजूद शांति वार्ता जारी रखने की तत्परता दिखायी है।.

see more..

मैक्रों ने अमेरिका-ईरान से की होर्मुज़ खोलने, वार्ता बहाल करने की अपील

14 Apr 2026 | 9:06 PM

पेरिस, 14 अप्रैल (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से वार्ता फिर शुरू करने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना शर्त खोलने का आग्रह किया है।.

see more..