Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:41 Hrs(IST)
दुनिया


इजरायल ने ईरान के साथ युद्धविराम को स्वीकारा, लेकिन हिजबुल्लाह के खिलाफ की अभियान जारी रखने की घोषणा

तेल अवीव/ बेरुत 08 अप्रैल (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने मंगलवार देर रात घोषणा की कि वह अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुए दो सप्ताह के युद्धविराम का समर्थन करते हैं, लेकिन इस समझौते में लेबनान या ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह का कोई जिक्र नहीं है, इसलिए इजरायली सेना (आईडीएफ) समूह के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी।
यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के उस पिछले बयान के विपरीत है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि युद्धविराम व्यापक होगा और लेबनान में जारी लड़ाई भी इसके दायरे में आएगी।
बयान के अनुसार, "इजरायल ईरान के खिलाफ हमलों को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का समर्थन करता है, बशर्ते ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दे और अमेरिका, इजरायल एवं क्षेत्र के अन्य देशों पर हमले बंद कर दे।"
लेबनान स्थित हिजबुल्लाह को अमेरिका, इजरायल और खाड़ी देशों ने एक आतंकवादी समूह घोषित किया है। हिजबुल्लाह ने मार्च की शुरुआत में औपचारिक रूप से ईरान के साथ युद्ध में शामिल होने की घोषणा की थी। तब से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं और इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में अपनी सेना भेजी हुई है।
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी (एनएनए) की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध के कारण अब तक लेबनान में लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। लेबनान ने पुष्टि की है कि इजरायली हमलों में अब तक 1,500 से अधिक लोग मारे गये हैं।
इजरायल ने लेबनान के दक्षिणी हिस्सों और तटीय शहर टायर के पास हमले जारी रखे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, तड़के एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। टायर में ही एक ड्रोन हमले में एक कार को निशाना बनाया गया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कार में कौन था।
इसके अलावा, इजरायल ने हिजबुल्लाह द्वारा संचालित सामाजिक कार्यक्रमों में से एक 'इस्लामिक हेल्थ कमेटी' के चिकित्सा कर्मचारियों पर भी हमला किया।
भारत.श्रवण
वार्ता
More News

17 देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा की, तनाव कम करने की अपील

15 Apr 2026 | 8:37 AM

मास्को, 15 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) सत्रह देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा की और पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की प्रक्रिया में लेबनान को शामिल करने का आह्वान किया। यह जानकारी स्पुतनिक ने उन देशों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान के हवाले से दी। .

see more..

लेबनान ने जतायी इज़रायल के साथ होने वाली वार्ता से देश में जारी संकट खत्म होने की उम्मीद

15 Apr 2026 | 12:37 AM

बेरूत/यरूशलम, 14 अप्रैल (वार्ता) लेबनान के नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका के वॉशिंगटन में इज़रायल के साथ उसकी सीधी बातचीत देश में जारी संकट को खत्म करने में मदद कर सकती है। .

see more..

सैन्य कार्रवाई से अमेरिका की "खुद की पैदा की गई समस्याएं" और बढ़ेंगीः पेज़ेश्कियन

14 Apr 2026 | 10:33 PM

तेहरान, 14 अप्रैल (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि सैन्य कार्रवाई से अमेरिका की "खुद की पैदा की गई समस्याएं" और बढ़ जाएंगी, जबकि ईरान ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बावजूद शांति वार्ता जारी रखने की तत्परता दिखायी है।.

see more..

मैक्रों ने अमेरिका-ईरान से की होर्मुज़ खोलने, वार्ता बहाल करने की अपील

14 Apr 2026 | 9:06 PM

पेरिस, 14 अप्रैल (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से वार्ता फिर शुरू करने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना शर्त खोलने का आग्रह किया है।.

see more..

अमेरिकी नाकेबंदी के बीच होर्मुज़ से गुजरा चीन से संबंधित टैंकर

14 Apr 2026 | 8:10 PM

मॉस्को, 14 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद चीन से संबंधित एक प्रतिबंधित तेल टैंकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर ओमान की खाड़ी में प्रवेश कर गया है।.

see more..