Sunday, May 10 2026 | Time 01:28 Hrs(IST)
दुनिया


ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने ईरान संघर्ष को पूरी पीढ़ी के लिए निर्णायक बताया

लंदन, 10 अप्रैल (वार्ता) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान संघर्ष को पूरी पीढ़ी के लिए निर्णायक बताते हुए खाड़ी देशों के नेताओं के साथ 'सामूहिक आत्मरक्षा' की अवधारणा का प्रस्ताव रखा है।
अपनी खाड़ी देशों की यात्रा के समापन के अवसर पर श्री स्टार्मर ने कहा, "यह संघर्ष एक पूरी पीढ़ी के लिए हमारी पहचान तय करने वाला है और हमें इसका जवाब देना चाहिए और हम पूरी ताकत के साथ जवाब देंगे।"
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि खाड़ी देशों के नेताओं के साथ 'सामूहिक आत्मरक्षा' के विचार पर भी चर्चा की है। उन्होंने कहा कि जीसीसी देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी अधिकतर बातचीत हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने की 'व्यावहारिक योजना' पर केंद्रित रही।
वैश्विक ऊर्जा प्रवाह के लिए महत्वपूर्ण यह जलमार्ग दुनिया की कुल गैस और तेल आपूर्ति के लगभग 20 प्रतिशत (कुल प्रवाह का पांचवां हिस्सा) को नियंत्रित करता है, हालांकि युद्ध के बाद से ईरान ने इसे लगभग पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके अलावा ईरान ने इस जलमार्ग से किसी भी जहाज के गुजरने के खिलाफ चेतावनी दी है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि उसकी अनुमति के बिना गुजरने वाले जहाजों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जायेगी, जिसके कारण इस मार्ग पर समुद्री यातायात लगभग पूरी तरह से ठप हो गया है।
इससे पहले गुरुवार रात श्री स्टार्मर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। डाउनिंग स्ट्रीट के अनुसार, दोनों नेताओं ने वर्तमान संघर्ष विराम समझौते के साथ-साथ हॉर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से 'शिपिंग फिर से शुरू करने की व्यावहारिक योजना' की आवश्यकता पर चर्चा की, ताकि ऊर्जा प्रवाह में वैश्विक बाधाओं और बाजारों में बढ़ती महंगाई को खत्म किया जा सके।
संघर्ष विराम पर महत्वपूर्ण टिप्पणी में श्री स्टार्मर ने इसे 'नाजुक' बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी दीर्घकालिक शांति समझौते के तहत हॉर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाले आवागमन पर 'न तो कोई टैक्स लगाया जा सकता है और न ही कोई प्रतिबंध'।
आलम अशोक
वार्ता
More News

संरा में होर्मुज़ पर प्रस्ताव लाएगा अमेरिका, ईरान को वैश्विक जलमार्ग नियंत्रित करने के प्रति चेताया

09 May 2026 | 5:11 PM

रोम, 09 मई (वार्ता) अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण स्थापित करने की ईरानी कोशिशों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र (संरा) सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। .

see more..
अगले हफ्ते इस्लामाबाद में बातचीत शुरू कर सकते हैं अमेरिका, ईरान : रिपोर्ट

अगले हफ्ते इस्लामाबाद में बातचीत शुरू कर सकते हैं अमेरिका, ईरान : रिपोर्ट

09 May 2026 | 4:53 PM

वॉशिंगटन/तेहरान, 09 मई (वार्ता) व्हाइट हाउस द्वारा ईरान से संघर्ष समाप्ति संबंधी प्रस्ताव पर जवाब की प्रतीक्षा के बीच खबरें सामने आई हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता अगले सप्ताह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में फिर शुरू हो सकती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों पक्ष मध्यस्थों के साथ मिलकर एक पृष्ठ के 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन का मसौदा तैयार कर रहे हैं। प्रस्तावित रूपरेखा के तहत एक महीने की वार्ता प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसका उद्देश्य जारी संघर्ष को समाप्त करना है।

see more..

युद्ध से पहले परमाणु हथियार बना रहा था ईरान, इसका कोई सबूत नहीं : पूर्व आतंकवाद-निरोधक प्रमुख

09 May 2026 | 4:17 PM

वॉशिंगटन, 09 मई (वार्ता) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (एनसीसी) प्रमुख जो केंट ने दावा किया है कि हालिया युद्ध से पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का आकलन था कि ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं कर रहा था।.

see more..

हसीना ने सुभेंदु को मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी

09 May 2026 | 3:47 PM

ढाका 09 मई (वार्ता) बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। .

see more..

महान विजय की 81वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मास्को में आयोजित समारोह में भाग लेंगे तोकायेव

09 May 2026 | 2:31 PM

मास्को, 9 मई (स्पुतनिक/वार्ता) कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव मास्को में रूस के विजय दिवस समारोह में शामिल होंगे।.

see more..