Monday, May 18 2026 | Time 09:24 Hrs(IST)
दुनिया


ईरान नाकेबंदी पर चीन की तीखी प्रतिक्रिया, ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ी चिंता

बीजिंग, 14 अप्रैल (वार्ता) चीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ लागू की गई नाकेबंदी को "खतरनाक" और "गैर-जिम्मेदाराना" करार दिया है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि यह कदम पहले से ही नाजुक युद्धविराम स्थिति को कमजोर कर सकता है और क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि केवल पूर्ण युद्धविराम ही स्थिति को सामान्य कर सकता है और चीन पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयास जारी रखेगा।
ईरान का सबसे बड़ा तेल खरीदार होने के नाते चीन इस नाकेबंदी से अपनी ऊर्जा आपूर्ति पर संभावित असर को लेकर चिंतित है। वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता के कारण दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है।
अगले महीने बीजिंग में राष्ट्रपति ट्रंप की अपने समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाक़ात होने वाली है। अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच चीन ने शांति की अपील की है। श्री ट्रंप ने तो यह भी कहा कि ईरान को बातचीत की मेज़ पर लाने में चीन ने भी भूमिका निभाई है। चीन इस अहम चरण के दौरान जिस सावधानी के साथ कूटनीति को आगे बढ़ा रहा है, उसका दारोमदार संभवतः उन आर्थिक दबावों पर होगा जिनका सामना उसे करना पड़ रहा है।
इस बीच, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पश्चिम एशिया में शांति के लिए चार सूत्री प्रस्ताव पेश किया, जिसमें संप्रभुता का सम्मान, अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन और विकास व सुरक्षा के बीच संतुलन पर जोर दिया गया।
उधर, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव चीन दौरे पर पहुंचे हैं जहां वह अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
श्री लावरोव ने कहा कि उनकी योजना रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच नये संपर्कों की तैयारियों पर चर्चा करने की है। उन्होंने यह भी बताया कि इन मुलाकातों की योजना पहले से ही बन चुकी है।
श्री लावरोव ने कहा, "मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस साल हमें बार-बार बातचीत करने और अपने नेताओं के बीच नए संपर्कों के लिए अतिरिक्त समाधान तैयार करने के और भी अवसर मिलेंगे।" दूसरी ओर, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने चार वर्षों में अपनी चौथी चीन यात्रा के दौरान बीजिंग से जलवायु परिवर्तन, सुरक्षा, रक्षा और असमानता सहित वैश्विक मुद्दों में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया।
श्री सांचेज़ ने बीजिंग के सिंघुआ विश्वविद्यालय में सोमवार को इस बात पर ज़ोर दिया कि जैसे-जैसे अमेरिका कई मोर्चों पर अपनी नेतृत्व की भूमिका से पीछे हट रहा है, यूरोप को भी अपने प्रयास बढ़ाने होंगे।
शादाब जितेन्द्र
वार्ता
More News

अमेरिका ने ईरान के सामने रखा नया 5-सूत्री प्रस्ताव, यूरेनियम सौंपने और परमाणु प्रतिबंधों की शर्त

17 May 2026 | 11:21 PM

तेहरान, 17 मई (वार्ता) अमेरिका ने ईरान के साथ जारी तनाव को कम करने और बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए तेहरान के सामने एक नया पांच-सूत्री प्रस्ताव पेश किया है। .

see more..

लूला ने ट्रंप से क्यूबा की आर्थिक नाकेबंदी खत्म करने का किया आग्रह

17 May 2026 | 11:03 PM

मेक्सिको सिटी, 17 मई (वार्ता) ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से क्यूबा पर दशकों से जारी आर्थिक नाकेबंदी को हटाने का आग्रह किया है।.

see more..
स्वीडन पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने खुद हवाई अड्डे पर किया स्वागत

स्वीडन पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने खुद हवाई अड्डे पर किया स्वागत

17 May 2026 | 9:28 PM

गोथेनबर्ग (स्वीडन) 17 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में रविवार देर शाम यहां पहुंचे जहां स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने खुद हवाई अड्डे आकर उनका स्वागत किया। भारतीय समुदाय के लोगों ने भी श्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री मोदी ने नीदरलैंड से स्वीडन की दो दिन की यात्रा पर आने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह व्यापार, निवेश और रक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी करने के लिए बातचीत को उत्सुक हैं।

see more..

मॉस्को में यूक्रेनी ड्रोन हमला: एक भारतीय नागरिक की मौत, तीन अन्य घायल

17 May 2026 | 7:55 PM

मॉस्को, 17 मई (वार्ता) रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा किए गए एक बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और तीन अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को इस दुखद घटना की आधिकारिक पुष्टि की।.

see more..

ईरान ने अमेरिका, इजरायल पर लगाया ऊर्जा बाजार में अस्थिरता पैदा करने का आरोप

17 May 2026 | 7:52 PM

तेहरान, 17 मई (वार्ता) ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल तेहरान के खिलाफ एक अवैध "अपनी पसंद के युद्ध" को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।.

see more..