Monday, May 18 2026 | Time 08:21 Hrs(IST)
दुनिया


होर्मुज़ नाकेबंदी पर ब्रिटेन ने अमेरिका से दूरी बनाई, रूस ने जताई चिंता

लंदन/मास्को, 14 अप्रैल (वार्ता) ब्रिटेन ने ईरान की बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी से खुद को अलग करते हुए इसे "गलत तरीका" बताया है, जबकि रूस ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य की स्थिति को "बेहद चिंताजनक" करार दिया है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि होर्मुज़ की स्थिति तेजी से बदल रही है और यह अलग-अलग दिशाओं में विकसित हो रही है, जिससे अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा युद्धविराम कायम रहेगा और स्थायी शांति की दिशा में आगे बढ़ेगा।
ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेचल रीव्स ने कहा कि उनका देश अमेरिकी नाकेबंदी में शामिल नहीं होगा और बिना स्पष्ट रणनीति के संघर्ष शुरू करना "गलती" है।
शिपिंग उद्योग से जुड़े इंटरनेशनल चैंबर ऑफ शिपिंग के अध्यक्ष नामित जॉन डेनहोम ने भी स्थिति को "बेहद गंभीर" बताते हुए अमेरिकी पहल को "पीछे की ओर का कदम" बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को जल्द खोलना जरूरी है और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर शुल्क लगाने जैसे कदम स्वीकार्य नहीं हैं। वर्तमान में करीब 20,000 नाविक खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने अनुमान जताया है कि वैश्विक तेल मांग अप्रैल-जून तिमाही में 15 लाख बैरल प्रतिदिन घट सकती है, जो कोविड-19 के बाद सबसे बड़ी गिरावट होगी।
रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में ऊर्जा ढांचे पर हमलों और होर्मुज़ में जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंधों के कारण तेल आपूर्ति में ऐतिहासिक व्यवधान देखा गया है।
यह घटनाक्रम 11 अप्रैल को अमेरिका-ईरान वार्ता के विफल होने के बाद सामने आया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।
शादाब, मधुकांत
वार्ता
More News

लूला ने ट्रंप से क्यूबा की आर्थिक नाकेबंदी खत्म करने का किया आग्रह

17 May 2026 | 11:03 PM

मेक्सिको सिटी, 17 मई (वार्ता) ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से क्यूबा पर दशकों से जारी आर्थिक नाकेबंदी को हटाने का आग्रह किया है।.

see more..
स्वीडन पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने खुद हवाई अड्डे पर किया स्वागत

स्वीडन पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने खुद हवाई अड्डे पर किया स्वागत

17 May 2026 | 9:28 PM

गोथेनबर्ग (स्वीडन) 17 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में रविवार देर शाम यहां पहुंचे जहां स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने खुद हवाई अड्डे आकर उनका स्वागत किया। भारतीय समुदाय के लोगों ने भी श्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री मोदी ने नीदरलैंड से स्वीडन की दो दिन की यात्रा पर आने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह व्यापार, निवेश और रक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी करने के लिए बातचीत को उत्सुक हैं।

see more..

मॉस्को में यूक्रेनी ड्रोन हमला: एक भारतीय नागरिक की मौत, तीन अन्य घायल

17 May 2026 | 7:55 PM

मॉस्को, 17 मई (वार्ता) रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा किए गए एक बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और तीन अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को इस दुखद घटना की आधिकारिक पुष्टि की।.

see more..

ईरान ने अमेरिका, इजरायल पर लगाया ऊर्जा बाजार में अस्थिरता पैदा करने का आरोप

17 May 2026 | 7:52 PM

तेहरान, 17 मई (वार्ता) ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल तेहरान के खिलाफ एक अवैध "अपनी पसंद के युद्ध" को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।.

see more..

यूएई के परमाणु संयंत्र के पास हमला "अस्वीकार्य" : आईएईए प्रमुख ग्रॉसी

17 May 2026 | 7:40 PM

वियना/अबू धाबी, 17 मई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बरकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हुए ड्रोन हमले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि परमाणु केंद्रों के लिए जोखिम पैदा करने वाली कोई भी सैन्य गतिविधि "अस्वीकार्य" है।.

see more..