Tuesday, May 12 2026 | Time 08:39 Hrs(IST)
दुनिया


ईरानी विदेश मंत्री अराघची चीन पहुंचे, विदेश मंत्री से की पूर्ण युद्धविराम और हॉर्मुज पर चर्चा

बीजिंग, 06 मई (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को बीजिंग पहुंचकर चीन के विदेश मंत्री वांग यी से उच्च स्तरीय वार्ता की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पश्चिम एशिया में जारी तनाव को कम करना और 'पूर्ण युद्धविराम' के लिए जमीन तैयार करना है।
श्री वांग यी ने चर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि चीन क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को लेकर अत्यंत चिंतित है और तनाव कम करने के लिए हर संभव कूटनीतिक प्रयास करने को तैयार है।
ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, श्री अराघची का यह दौरा अगले सप्ताह बीजिंग में होने वाले ट्रंप-शी शिखर सम्मेलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन इस समय ईरान-अमेरिका के बीच अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। बैठक के दौरान श्री अराघची ने चीन को ईरान का 'करीबी और भरोसेमंद मित्र' बताया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ईरान का पक्ष लेने के लिए चीन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ईरान सिर्फ 'न्यायसंगत और व्यापक समझौते' को ही स्वीकार करेगा।
चीनी विदेश मंत्रालय (एफएमपीआरसी) और सीजीटीएन की रिपोर्टों में बताया गया कि इस बातचीत का एक बड़ा हिस्सा हॉर्मुज जलडमरूमध्य को व्यापार के लिए फिर से खोलने पर केंद्रित रहा।
श्री वांग यी ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा का हवाला देते हुए इस व्यापारिक मार्ग की महत्ता पर जोर दिया। दूसरी ओर श्री अराघची ने दोहराया कि ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग आगामी शिखर वार्ता में ईरान के हितों और क्षेत्रीय शांति की जरूरतों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने मजबूती से रखेंगे।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ब्रीफिंग के दौरान जानकारी दी कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि सैन्य कार्रवाई किसी भी संकट का स्थायी समाधान नहीं हो सकती।
श्री वांग यी ने जोर देकर कहा कि चीन पश्चिम एशिया में स्थिरता बहाल करने के लिए 'रचनात्मक भूमिका' निभाता रहेगा। श्री अराघची की यह यात्रा पाकिस्तान, ओमान और रूस के उनके हालिया दौरों की अगली कड़ी है। इसका उद्देश्य अमेरिका के साथ संभावित वार्ता से पहले प्रमुख वैश्विक शक्तियों का समर्थन हासिल करना है।
आलम जितेन्द्र
वार्ता
More News

वेस्ट बैंक में हिंसा करने वाले इजरायली नागरिकों एवं संगठनों पर ईयू ने लगाया प्रतिबंध

11 May 2026 | 8:54 PM

तेल अवीव, 11 मई (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) के सभी 27 देशों के विदेश मंत्रियों ने वेस्ट बैंक में हिंसा करने वाले इजरायली नागरिकों और उनका साथ देने वाले संगठनों पर पाबंदी लगाने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वेस्ट बैंक में सक्रिय हमास के नेताओं पर भी नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।.

see more..
अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है ट्रंप का चीन दौरा

अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है ट्रंप का चीन दौरा

11 May 2026 | 8:50 PM

वाशिंगटन, 11 मई (वार्ता) ईरान युद्ध, चीन के साथ बिगड़ते रिश्ते और दुनिया में एआई पर कब्जे की होड़ के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते चीन जा रहे हैं और यह दौरा उनके लिए अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है। श्री ट्रंप बुधवार शाम को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग पहुँचने वाले हैं। अमेरिका में कई लोगों को उम्मीद थी कि यह बैठक तब होगी जब ईरान युद्ध को स्थिर करने की दिशा में कुछ प्रगति हो चुकी होगी, जो वर्तमान में एक अस्थिर युद्धविराम के दौर में है।

see more..

स्टार्मर ने नेतृत्व के संकट के बीच किया पलटवार, कहा - मैं विरोधियों को गलत साबित करूंगा

11 May 2026 | 8:49 PM

लंदन, 11 मई (वार्ता) ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोमवार को यह प्रण लिया कि वे "संदेह करने वालों को गलत साबित करेंगे" और नेतृत्व के लिए मिलने वाली किसी भी चुनौती का सामना करेंगे। .

see more..

हिजबुल्लाह के साथ जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने लेबनानी नागरिकों को कई गांवों को खाली करने की चेतावनी दी

11 May 2026 | 7:07 PM

बेरुत, 11 मई (वार्ता) दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह चरमपंथियों के साथ जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने और अधिक नागरिकों को अपने गांव खाली करने की चेतावनी दी है। .

see more..

ईरान की चेतावनी के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर रक्षा मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी करेंगे ब्रिटेन-फ्रांस

11 May 2026 | 6:29 PM

लंदन, 11 मई (वार्ता) होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापार को सुरक्षित रूप से शुरू करने के इरादे से सैन्य नियोजन पर चर्चा करने के लिए ब्रिटेन और फ्रांस मंगलवार से 40 देशों के विदेश मंत्रियों की मेज़बानी करेंगे। .

see more..