Tuesday, May 12 2026 | Time 08:47 Hrs(IST)
दुनिया


हम बड़ी कामयाबी के काफी करीब, नये टीबी टीकों का नैदानिक परीक्षण सही रास्ते पर : टेड्रोस

जेनेवा, 06 मई (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने कहा है कि तपेदिक (टीबी) के नये टीकों का नैदानिक परीक्षण (क्लीनिकल ट्रायल) प्रगति पर है और अगले दो वर्षों में इनके प्रभाव के परिणाम सामने आ जायेंगे जिससे पता चलेगा कि ये टीके कितने कारगर हैं।
इथियोपिया के पूर्व स्वास्थ्य और विदेश मंत्री रहे श्री टेड्रोस के मुताबिक हम मेडिकल साइंस में कामयाबी की एक नयी इबारत लिखने के बेहद करीब हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2026 में भी वैश्विक स्तर पर तपेदिक सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बना हुआ है। इसकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। डब्ल्यूएचओ की नवीनतम 'ग्लोबल टीबी रिपोर्ट' के अनुसार, पिछले एक वर्ष में लगभग 1.08 करोड़ लोग टीबी से बीमार हुए और इस बीमारी से दुनिया भर में करीब 12.5 लाख लोगों की जान चली गयी।
इसका अर्थ है कि टीबी हर साल लगभग किसी भी अन्य एकल संक्रामक एजेंट की तुलना में अधिक मौतों का कारण बन रही है और यह फिर से सबसे घातक संक्रामक बीमारी के रूप में उभर आयी है।
भारत में तपेदिक के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। दुनिया के एक चौथाई से भी ज्यादा तपेदिक मरीज (27 फीसदी) यहां है। इसके बावजूद देश ने वैश्विक तपेदिक उन्मूलन अभियान (2030) से पांच साल पहले 2025 में यहां से तपेदिक उन्मूलन का लक्ष्य रखा था, जिसमें वह चूक गया । केंद्र सरकार ने इस निराशा से निकलने के लिए 'प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान' को और तेज कर दिया है।
वर्ष 2025-26 में भारत में अनुमानित 28.2 लाख टीबी के मामले दर्ज किये गये हैं। वर्तमान में भारत में टीबी से होने वाली मौतों का आंकड़ा सालाना लगभग 3 लाख 42 हजार से भी ज्यादा है।
इस भयावहता के मद्देनजर श्री टेड्रोस ने नये टीकों की खोज के करीब पहुंचने की जो जानकारी दी है, वह देश और दुनिया के स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत बड़ी राहत बन सकती है।
आलम जितेन्द्र
वार्ता
More News

वेस्ट बैंक में हिंसा करने वाले इजरायली नागरिकों एवं संगठनों पर ईयू ने लगाया प्रतिबंध

11 May 2026 | 8:54 PM

तेल अवीव, 11 मई (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) के सभी 27 देशों के विदेश मंत्रियों ने वेस्ट बैंक में हिंसा करने वाले इजरायली नागरिकों और उनका साथ देने वाले संगठनों पर पाबंदी लगाने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वेस्ट बैंक में सक्रिय हमास के नेताओं पर भी नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।.

see more..
अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है ट्रंप का चीन दौरा

अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है ट्रंप का चीन दौरा

11 May 2026 | 8:50 PM

वाशिंगटन, 11 मई (वार्ता) ईरान युद्ध, चीन के साथ बिगड़ते रिश्ते और दुनिया में एआई पर कब्जे की होड़ के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते चीन जा रहे हैं और यह दौरा उनके लिए अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है। श्री ट्रंप बुधवार शाम को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग पहुँचने वाले हैं। अमेरिका में कई लोगों को उम्मीद थी कि यह बैठक तब होगी जब ईरान युद्ध को स्थिर करने की दिशा में कुछ प्रगति हो चुकी होगी, जो वर्तमान में एक अस्थिर युद्धविराम के दौर में है।

see more..

स्टार्मर ने नेतृत्व के संकट के बीच किया पलटवार, कहा - मैं विरोधियों को गलत साबित करूंगा

11 May 2026 | 8:49 PM

लंदन, 11 मई (वार्ता) ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोमवार को यह प्रण लिया कि वे "संदेह करने वालों को गलत साबित करेंगे" और नेतृत्व के लिए मिलने वाली किसी भी चुनौती का सामना करेंगे। .

see more..

हिजबुल्लाह के साथ जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने लेबनानी नागरिकों को कई गांवों को खाली करने की चेतावनी दी

11 May 2026 | 7:07 PM

बेरुत, 11 मई (वार्ता) दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह चरमपंथियों के साथ जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने और अधिक नागरिकों को अपने गांव खाली करने की चेतावनी दी है। .

see more..

ईरान की चेतावनी के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर रक्षा मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी करेंगे ब्रिटेन-फ्रांस

11 May 2026 | 6:29 PM

लंदन, 11 मई (वार्ता) होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापार को सुरक्षित रूप से शुरू करने के इरादे से सैन्य नियोजन पर चर्चा करने के लिए ब्रिटेन और फ्रांस मंगलवार से 40 देशों के विदेश मंत्रियों की मेज़बानी करेंगे। .

see more..